मलयालम की वो फिल्म, जो बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसर, अब UK में बनाया बड़ा रिकॉर्ड


बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. कई बार इसमें फायदा सभी को मिल जाता है तो कई बार एक ही फिल्म बाजी मार पाती है. इन दिनों जहां हिंदी में ‘हनुमान अंश’ रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है वहीं, साउथ में मलयालम फिल्म गर्दा उड़ाए हुए है, जिसका टाइटल ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ है. इसने भारत में जबरदस्त कमाई तो की साथ ही अब इसने यूके में भी बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ यूके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ के यूके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इस रोमांटिक फिल्म ने ‘एल2 एम्पुरान’ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने 1.65M पाउंड का कलेक्शन कर लिया है. ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ के बाद ये साउथ की तीसरी फिल्म बन चुकी है, जिसने यूके के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. इसने मोहनलाल की फिल्म ‘एल2 एम्पुरान’ (1.61 मिलियन पाउंड) को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘राइज एंड फॉल 2’ में चार नाम हुए कंफर्म, कौन हैं ये कंटेस्टेंट्स?

27 दिनों में इंडिया में कितना कमाया?

‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ के इंडिया और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, इसने चौथे बुधवार को 1.25 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 151.15 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 178.36 करोड़ हो चुका है. इसके अलावा ओवरसीज में 135.9 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड बिजनेस 314.26 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘लस्ट स्टोरीज 3’ से ‘इरुमुडी’ तक, इस फ्राइडे OTT पर नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड पर नहीं होंगे बोर

यूके में साउथ की हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 10 फिल्में 

1. पुष्पा 2- 1.91 मिलियन पाउंड
2. बाहुबली 2- 1.82 मिलियन पाउंड
3. बेथलेहम कुडुंबा यूनिट- 1.65 मिलियन पाउंड
4. एम्पुरान- 1.61 मिलियन पाउंड
5. लियो- 1.58 मिलियन पाउंड
6. कल्कि 2898 एडी- 1.55 मिलियन पाउंड
7. पीएस 1- 1.34 मिलियन पाउंड
8. जेलर- 1.33 मिलियन पाउंड
9. कूली- 1.11 मिलियन पाउंड
10. लोका चैप्टर 1- 1.05 मिलियन पाउंड

‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ के बारे में

बहरहाल, मलयालम फिल्म ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ के बारे में बात की जाए तो ये एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसका निर्देशन गिरीश एडी ने किया है और फहाद फासिल के साथ ही अन्य ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म में ममिता बैजू के साथ ही संगीत प्रताप, श्याम मोहन और सुरेश कृष्णा जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.



Source link

Related posts

जिस फिल्म को शुरुआत में नहीं मिल रहे थे दर्शक उसने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा, किया 300 करोड़ का कलेक्शन – Hanuman Ansh hits Rs 300 crore mark at worldwide box office avr

Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस सुनामी, 30वें दिन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई

Toxic Box Office: टॉक्सिक ने पहले ही दिन जड़ा शतक, वर्ल्डवाइड कलेक्शन तो और भी शॉकिंग!, Bollywood Hindi News