Bareilly News:सुबह टहलने निकले बुजुर्ग व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या, चेन और मोबाइल फोन लूटा – Elderly Man Out For A Morning Walk Stabbed To Death In Bareilly


बरेली के भोजीपुरा में पत्नी के साथ मार्निंग वॉक पर निकले परचून व्यापारी बुजुर्ग सियाराम श्रीवास्तव की शुक्रवार सुबह चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उनका मोबाइल और सोने की चेन भी लेट ली गई। बदमाशों ने शव हाईवे किनारे फेंक दिया। मृतक के बेटे सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया गया है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा के बिबियापुर कायस्थान निवासी परचून व्यापारी 65 वर्षीय सियाराम श्रीवास्तव शुक्रवार सुबह छह बजे अपनी पत्नी सत्यवती के साथ मार्निंग वॉक पर निकले थे। उनकी पत्नी डॉ. राम नारायण गुप्ता के क्लीनिक के पास से घर लौट गईं। सियाराम टहलते हुए आगे चले गए। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि सियाराम के बेटे सुरेश की तहरीर पर धौराटांडा के ही लालाराम और उसके बेटे संजीव और गांव के ही महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

सुरेश ने पुलिस को बताया कि जब उसके पिता काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उसने उनके मोबाइल पर कई बार कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बाद में उसको पता लगा कि पिता का शव धौराडांडा से डेढ़ किलोमीटर दूर दिबियापुर के पास रोड किनारे पड़ा है। सूचना पर एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी क्लू खंगाले हैं। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।



Source link

Related posts

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 17 May 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ

Roorki News: सुबह रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना, दोपहर में चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई गर्मी, Roorki Hindi News

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 26 June 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ