मशहूर मार्शल आर्टिस्ट और जैकी चैन के विलेन ह्वांग जंग-ली का 81 साल की उम्र में निधन


मशहूर मार्शल आर्टिस्ट और जैकी चैन के विलेन Hwang Jang-Lee का 81 साल की उम्र में निधन

Jackie Chan Co-Star Hwang Jang-Lee Death News: मार्शल आर्ट्स सिनेमा के दिग्गज कलाकार और जैकी चैन के साथ अपनी दमदार फाइट सीक्वेंस के लिए पहचाने जाने वाले ह्वांग जंग-ली का निधन हो गया है। 81 वर्षीय ह्वांग ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल स्थित सेंट मैरी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि उनके पीआर प्रतिनिधि द्वारा की गई है। हवांग जंग-ली को दुनिया भर में ‘थंडरलेग’ और ‘लॉर्ड ऑफ द सुपरकिकर्स’ के नाम से जाना जाता था। 1970 के दशक में हॉन्ग कॉन्ग के मार्शल आर्ट्स सिनेमा में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे अपनी बिजली जैसी तेज किक्स और पर्दे पर निभाए गए खतरनाक खलनायक के किरदारों के लिए मशहूर थे।

जैकी चैन के साथ बनी थी आइकॉनिक जोड़ी

ह्वांग जंग-ली को वैश्विक स्तर पर पहचान 1978 में आई फिल्म ‘स्नेक इन द ईगल्स शैडो’ से मिली, जिसमें उन्होंने जैकी चैन के खिलाफ ईगल क्लॉ मास्टर की भूमिका निभाई थी। इसके बाद 1979 में आई फिल्म ‘ड्रंकन मास्टर’ में उन्होंने ‘थंडरलेग’ का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी जगह पक्की कर ली। इन फिल्मों ने न केवल जैकी चैन को सुपरस्टार बनाया, बल्कि ह्वांग को भी मार्शल आर्ट्स सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित विलेन के रूप में स्थापित कर दिया।

मार्शल आर्ट्स और पॉप कल्चर पर गहरा प्रभाव

ह्वांग जंग-ली ने पारंपरिक चीनी मार्शल आर्ट्स फिल्मों में ताइक्वांडो की हाई-फ्लाइंग और रैपिड-फायर किकिंग तकनीकों को शामिल कर एक्शन दृश्यों को एक नई दिशा दी थी। हवा में उछलकर ट्रिपल जंप किक्स मारने की उनकी कला उस दौर के दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक थी। उनका प्रभाव केवल फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि पॉप कल्चर में भी उनकी छाप स्पष्ट दिखाई देती है। माना जाता है कि मशहूर एनीमे सीरीज ‘ड्रैगन बॉल’ का लोकप्रिय किरदार ‘मर्सिनरी ताओ’ ह्वांग के ऑन-स्क्रीन लुक और उनके खलनायकी अंदाज से प्रेरित था।



Source link

Related posts

एंजेलिना जोली का है हॉलीवुड छोड़ने का प्लान? ब्रैड पिट से तलाक की लड़ाई के बाद बच्चों को लेकर बड़ा फैसला! – angelina jolie planning to leave hollywood major decision regarding her children following divorce battle with brad pitt

हॉलीवुड के पूर्व चाइल्ड एक्टर क्रिश्चियन कजिन्स का 43 वर्ष की आयु में निधन

विद्युत जामवाल की हॉलीवुड में एंट्री, बॉलीवुड और हॉलीवुड के फर्क पर खुलकर बोले एक्टर – Vidyut Jammwal enters Hollywood; actor speaks candidly about the differences between Bollywood and Hollywood