‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर नॉन स्टॉप रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म


रणबीर कपूर और साई पल्लवी फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. रिलीज के बाद से ही फिल्म सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली लेकिन इसे स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है, जिसके बाद फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है.

ऐसे में अब 9वें दिन यानी कि दूसरे शुक्रवार को ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन किया. बॉलीवुड का अब तक का सबसे बड़ा दूसरा फ्राइडे रहा. हालांकि, इसकी कमाई में 10.1% गिरावट आई, जिसके बाद भी फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. 

‘रामायण’ का 9 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कोईमोई के अनुसार, ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन अच्छा खासा बिजेनस किया. फिल्म ने 48.6 करोड़ का कारोबार किया था. जबकि इसने 8वें दिन 53.67 करोड़ कमाए थे और इस लिहाज से फिल्म की कमाई में 9.44% की गिरावट आई थी. इसके बाद फिल्म का ओवरऑल नेट कलेक्शन 630.18 करोड़ पहुंच गया था. इसका ग्रॉस कलेक्शन 743.61 करोड़ पहुंच गया है.

इसके अलावा ‘रामायण’ ने हिंदी में 489.73 करोड़ नेट कलेक्शन किया है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 577.88 करोड़ रहा. 

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ 600 करोड़ के पार, फ्राइडे को ‘छावा’-‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा

बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी ‘रामायण’

इतना ही नहीं, ‘रामायण’ 9वें दिन के कलेक्शन के बाद बॉलीवुड की टॉप फिल्म बन चुकी है. ये चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. माना जा रहा है कि ये 10वें दिन के कलेक्शन के बाद ‘जवान’ (640.42 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. देखिए बॉलीवुड की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
2. धुरंधर- 894.49 करोड़
3. जवान- 640.42 करोड़
4. रामायण- 630.18 करोड़
5. स्त्री 2- 627.5 करोड़
6. छावा- 615.39 करोड़
7. एनिमल- 554 करोड़
8. पठान- 543.22 करोड़
9. गदर 2- 525.5 करोड़
10. दंगल- 387.39 करोड़

इंडिया की 9वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनी ‘रामायण’ (नेट)

कोईमोई के अनुसार, ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर इंडियन फिल्मों का बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. 630.18 करोड़ की कमाई के साथ ही इसने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ (622.41 करोड़) की कमाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. देखिए टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्में…

1. पुष्पा 2- 1265.97 करोड़
2. धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
3. बाहुबली 2- 1031 करोड़
4. धुरंधर- 894.49 करोड़
5. केजीएफ चैप्टर 2- 859.7 करोड़
6. आरआरआर- 772 करोड़
7. कल्कि 2898 एडी- 653.21 करोड़
8. जवान-  640.42 करोड़
9. रामायण- 630.18 (9 दिन)
10. स्त्री 2- 627.5 करोड़
  
बहरहाल, ‘रामायण’ ने 2026 की दूसरी बिगेस्ट फिल्म बन चुकी है, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया. वहीं, ये रणबीर कपूर से लेकर साई पल्लवी, रवि दुबे समेत अन्य सेलेब्स की भी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. ये फिल्म का फर्स्ट पार्ट है और इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर 2027 में रिलीज किया जाएगा.



Source link

Related posts

‘रामायण’ ने साउथ इंडिया में रचा इतिहास, ‘धुरंधर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी ऐसा करने वाली पहली हिंदी फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे गिन रही नयनतारा की ‘मूकुथी अम्मन 2’, 8वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

‘रामायण’ के तूफान के आगे सिल्वेस्टर स्टेलोन की ‘आई प्ले रॉकी’ की ठंडी हुई शुरुआत, जानें- ओपनिंग डे कलेक्शन