दिल्ली नाइट सेफ्टी वायरल वीडियो: रात के समय अकेले दिल्ली की सड़कों पर सफर करने वाली महिलाओं को कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इनमें राह चलते लोगों की घूरती नजरें, अनचाही टिप्पणियां या किसी अनजान व्यक्ति और वाहन का पीछा करने जैसी घटनाएं शामिल हो सकती हैं। इसी सवाल का जवाब जानने के लिए एक शख्स ने खुद को महिला के रूप में तैयार किया और रात के समय स्कूटी से दिल्ली की सड़कों पर निकलकर एक अनोखा एक्सपेरिमेंट किया। उसका मकसद महज वीडियो रिकॉर्ड करना नहीं था, बल्कि यह समझना था कि एक महिला के रूप में रात में सड़क पर निकलने पर आसपास के लोगों का व्यवहार कैसा हो सकता है और उसे किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
शख्स ने खौलती चाय में डाल दिया आईफोन 18 प्रो मैक्स, फिर फोन का हुआ जो हाल, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो की शुरुआत घर से होती है, जहां शख्स अपना लुक बदलते हुए नजर आता है। वह ड्रेस पहनकर मेकअप करता है और सिर व चेहरे को दुपट्टे से ढक लेता है। इसके बाद स्कूटी लेकर रात के समय दिल्ली की सड़कों पर निकल पड़ता है। सड़क पर निकलने के कुछ ही देर बाद उसे लोगों की घूरती नजरों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर उसके साथ जो भी घटनाएं हुईं, उन्हें उसने कैमरे में रिकॉर्ड किया।
A post shared by BeJaintle (@bejaintle)
लड़की बने शख्स ने वीडियो में सुनाया पूरा अनुभव
वीडियो में इस पूरे अनुभव को साझा करते हुए शख्स बताता है कि, एक जगह उसने दो लोगों को रिकॉर्ड किया। जो पहले उसे लगातार देखते रहे और कुछ देर बाद स्कूटी का पीछा करने लगे। शख्स का दावा है कि, दोनों ने उसके करीब आने की कोशिश भी की। वहीं, एक अन्य घटना में शख्स ने बताया कि स्कूटी चलाते समय एक व्यक्ति उसके पास आया और उससे बातचीत करने लगा। उसने दूसरे ऑटो चालक पर भी बार-बार स्कूटर की तरफ बढ़ने का आरोप लगाया. हालांकि, वीडियो में दिखाई गई इन घटनाओं से जुड़े लोगों की मंशा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन
अपने इस अनुभव के आधार पर शख्स ने कहा कि, इस दौरान उसे महसूस हुआ कि रात में अकेले बाहर निकलना महिलाओं के लिए कितना मुश्किल हो सकता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई लाखोंला लाइक मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- एक्सपेरिमेंट ने महिलाओं को मिलने वाले अनचाहे ध्यान की एक झलक दिखाई। दूसरे शख्स ने लिखा- एक सोशल मीडिया एक्सपेरिमेंट को पूरे शहर की महिलाओं की सेफ्टी का मेजर नहीं माना जा सकता, इस वीडियो को एक व्यक्तिगत अनुभव के तौर पर देखना चाहिए।
बिहार: बाढ़ पीड़ितों के लिए फल लेकर पहुंचा था शख्स, भीड़ की छीना-झपटी और लूट देख रह गया दंग
पिल्ले के लिए लड़की ने फुटपाथ पर बनाया चादर का झूला, मासूमियत भरा वीडियो जीत रहा दिल