इंग्लैंड के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी एंड्रोस टाउनसेंड थाई लीग के एक मैच के दौरान अजीब घटना का शिकार हो गए. गनीमत रही कि इस दौरान उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई. टाउनसेंड अभी थाई लीग 1 में PT प्राचुआप के लिए खेलते हैं. शनिवार रात वे तब चर्चा में आए जब सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुई, जिसमें 35 साल के इस खिलाड़ी को पट्टानी के खिलाफ मैच से पहले वार्म-अप के दौरान रोलर की चपेट में आते देखा गया.
पूर्व इंग्लैंड फुटबॉलर एंड्रोस टाउनसेंड वार्मअप के दौरान पिच रोलर की चपेट में आ गए और वाहन उनके पैरों और कूल्हे के ऊपर से गुजर गया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हैरानी की बात यह रही कि वह कुछ देर बाद इसी मैच में खेलने भी नजर आए.
दूसरी तरफ देख रहा था रोलर का ड्राइवर
वीडियो में टाउनसेंड को हवा में बैकहील लगाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. उसी दौरान पिच रोलर उनके रास्ते में आ गया. ये घटना इसलिए भी हो गई, क्योंकि रोलर का ड्राइवर भी उसी समय दूसरी तरफ देखता हुआ नजर आया. वीडियो में उनकी चीख सुनाई देती है, जबकि आसपास मौजूद खिलाड़ी हैरान नजर आते हैं.
बतौर सब्स्टीट्यूट मैदान पर उतरे टाउनसेंड
टाउनसेंड अपनी टीम की 3-0 की जीत में इंजरी टाइम में बतौर सब्स्टीट्यूट मैदान पर भी उतरे. हादसे के बाद टाउनसेंड ने खुद भी इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने इसके साथ लिखा, ‘इसे ऐसा दिखाओ जैसे यह कोई दुर्घटना हो,’ और हंसने वाला इमोजी लगाया.
यहां देखें घटना का वीडियो
Andros Townsend just got ran over by a pitch roller in the Thailand league… pic.twitter.com/TZgRGt9rWy
— The 44 ⚽️ (@The_Forty_Four) September 19, 2026
टाउनसेंड ने खुद ही लिए घटना के मजे
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी इस घटना को लेकर मजाक किया. टाउनसेंड ने इंग्लैंड के लिए 13 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने अगस्त में एक अन्य थाई क्लब कंचनाबुरी पावर से पीटी प्राचुआप का रुख किया था. कंचनाबुरी पावर को उस समय रेलिगेशन का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें- माता-पिता ने की पीएचडी, भाई आर्मी में…एलावेनिल ने 8वीं क्लास में उठाई राइफल, 14 साल की मेहनत से दिलाए 2 मेडल