# मुंबई में शूट होगा ‘किंग’ का सबसे बड़ा गाना
‘किंग’ में एक बार फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नज़र आने वाली है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों 26 अक्टूबर से मुंबई में एक मेगा सॉन्ग की शूटिंग शुरू करेंगे. पहले इस गाने की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होने की चर्चा थी, लेकिन अब इसे मुंबई में करीब एक हफ्ते तक शूट किया जाएगा. ‘किंग’ 24 दिसंबर को रिलीज होगी.
# प्रभास की ‘कल्कि 2’ और ‘फौजी’ का डबल धमाका!
प्रभास के 47वें जन्मदिन पर फैंस को डबल सरप्राइज़ मिला है. पहली खुशखबरी ‘Kalki 2898 AD’ के सीक्वल से आई है, जहां मेकर्स ने बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर कर प्रभास की वापसी को टीज़ किया है. वहीं, दूसरी तरफ उनकी फिल्म ‘फौजी’ का नया पोस्टर रिलीज़ हुआ है, जिसमें प्रभास एक सैनिक के दमदार अवतार में नज़र आ रहे हैं. मेकर्स ने उनके कैरेक्टर से पर्दा उठाने के लिए एक खास वीडियो भी रिलीज़ किया है.
# ‘रामायण’ के साथ रिलीज़ होगा ‘ईठा’ का ट्रेलर
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर ‘रामायण’ के साथ अटैच किया जा सकता है. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ‘ईठा’ में श्रद्धा, महाराष्ट्र की मशहूर स्टेज आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर का रोल कर रही हैं. फिल्म 4 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. इस फिल्म में नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा जैसे एक्टर्स भी नज़र आने वाले हैं.
# ‘मॉन्स्टर’ के प्रोड्यूसर ने ली ‘रामायण’ की ज़िम्मेदारी
सलमान खान की अगली फिल्म ‘मॉन्स्टर’ के प्रोड्यूसर दिल राजू ‘रामायण’ की एक बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दिल राजू की कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ‘रामायण’ को रिलीज़ करेगी. यश अपनी कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स से फिल्म को कर्नाटक में डिस्ट्रिब्यूट करेंगे. तमिलनाडु में थिंक स्टूडियोज़ और केरल में E4 एंटरटेनमेंट फिल्म रिलीज़ करेगी. इससे ‘रामायण’ के साउथ इंडिया डिस्ट्रिब्यूशन का रास्ता साफ हो गया है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# ‘वाराणसी’ के बाद हॉलीवुड फिल्म बनाने वाले हैं राजामौली?
RRR को दुनियाभर में मिले प्यार के बाद SS राजामौली को हॉलीवुड से कई ऑफर्स मिले थे. अब उन्होंने खुलासा किया है कि वो कम से कम एक हॉलीवुड फिल्म जरूर बनाना चाहते हैं. राजामौली के मुताबिक, हॉलीवुड का वर्किंग सिस्टम और वहां काम करने का तरीका उन्हें काफी कुछ सिखा सकता है. हालांकि, जब उन्हें ये ऑफर्स मिले, तब वो ‘वाराणसी’ पर काम शुरू कर चुके थे. लेकिन इसके बाद वो हॉलीवुड फिल्म करने पर विचार कर सकते हैं.
वीडियो: SS राजामौली की ‘वाराणसी’ में ड्रैगन का ऐसा तांडव कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ भी भूल जाएंगे?