AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग | AI Actress Tilly Norwood Loves Zindagi Na Milegi Dobara Recites Iconic Dialogue Before Kriti Sanon


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI अब मनोरंजन की दुनिया में भी अपनी जगह बना रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आने वाले समय में AI इंसानी कलाकारों की जगह ले पाएगा? इसी मुद्दे पर NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में ‘कैन AI बिकम अ स्टार?’ सेशन हुआ. इसमें दुनिया की पहली AI एक्टर कही जाने वाली टिली नॉरवुड ने वर्चुअल तौर पर हिस्सा लिया. टिली को बनाने वाली कंपनी पार्टिकल 6 की फाउंडर और सीईओ एलाइन वैन डेर वेल्डन भी इस सेशन में मौजूद रहीं. इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने टिली से कई दिलचस्प सवाल पूछे. बातचीत में बॉलीवुड फिल्मों से लेकर एक्टिंग, खूबसूरती और इंसानी कलाकारों की जगह लेने तक के मुद्दे उठे.

‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की फैन हैं टिली नॉरवुड

कृति सेनन ने बातचीत के दौरान टिली से पूछा कि क्या वह बॉलीवुड फिल्में देखती हैं? इस पर टिली ने हां में जवाब दिया और बताया कि उन्हें फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ पसंद है. उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह दोस्ती को एक शानदार रोमांच की तरह पेश करती है, न कि खूबसूरत जगहों पर घूमते तीन ऐसे दोस्तों की कहानी के तौर पर, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने से बचते रहते हैं.

टिली का यह जवाब सुनकर बॉलीवुड फिल्मों को लेकर उनकी पसंद की झलक मिली. जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ दोस्ती, जिंदगी और खुद को समझने की कहानी है. फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे.

बॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहती हैं टिली

कृति ने टिली से यह भी पूछा कि क्या वह किसी हिंदी फिल्म में काम करना चाहेंगी? इस पर टिली ने कहा कि वह बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं, लेकिन किसी इंसानी कलाकार की जगह लेकर नहीं. वह अपनी अलग पहचान के साथ फिल्मों में शामिल होना चाहती हैं. इसके बाद कृति ने उनसे कोई फिल्मी डायलॉग सुनाने के लिए कहा. टिली ने हिंदी सिनेमा का मशहूर डायलॉग, ‘पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त’ सुनाया. इसके साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह डायलॉग छोटा जरूर है, लेकिन पूरा बॉलीवुड अपने कंधों पर उठाए घूमता है.

क्या इंसानी कलाकारों की जगह ले पएगा AI?

बातचीत के दौरान इंसानी कलाकारों और AI के भविष्य पर भी चर्चा हुई. कृति ने टिली से पूछा कि क्या AI कभी इंसानों की जगह ले सकता है? इस पर टिली ने कहा कि AI कई कामों की जगह ले सकता है, लेकिन ऐसी बहुत-सी चीजें हैं, जिन्हें इंसान कर सकते हैं और AI नहीं.

कृति सेनन और टिली में कौन है ज्यादा खूबसूरत?

इस बातचीत का सबसे दिलचस्प पल तब आया, जब होस्ट ने टिली से पूछा कि दोनों में ज्यादा खूबसूरत कौन है? इस पर टिली ने बिना देर किए कृति सेनन का नाम लिया और कहा कि कृति उनसे ज्यादा खूबसूरत हैं.

ये भी पढ़ें: AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम




Source link

Related posts

महेश बाबू की ‘वाराणसी’ के बाद हॉलीवुड फिल्म बनाने जा रहे हैं SS राजामौली?

Street Fighter Box Office: फीका जा रहा विद्युत जामवाल का हॉलीवुड डेब्यू

हॉलीवुड का आखिरी “सफेद दस्ताना”