मां को याद कर भावुक हुए बुजुर्ग, चेहरे पर छलक आया दर्द, देख लोगों को आई अपनी मम्मी की याद, नम हुईं सबकी आंखें


Last Updated:

Haertwarming Viral Video : मां को याद करते हुए बुजुर्ग शख्स भावुक हो गए और उनके चेहरे पर दिल का दर्द साफ नजर आया. वीडियो का यह भावुक पल देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को भी अपनी मां की याद आ गई. कई लोग भावुक नजर आए और कमेंट्स में मां के प्रति अपना प्यार जाहिर करने लगे. आप भी देखें..

Viral Video : कहते हैं मां का रिश्ता दुनिया का ऐसा रिश्ता है, जिसकी जगह कोई और नहीं ले सकता है. इंसान उम्र के किसी भी पड़ाव पर पहुंच जाए, मां की याद उसे अंदर तक छू जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक भावुक वीडियो इसी एहसास को बयां कर रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स अपनी मां को याद करते हुए भावुक नजर आते हैं.

वीडियो में बुजुर्ग शख्स अपनी मां को याद करते दिखाई देते हैं. उम्र भले ही उन्हें जिंदगी के लंबे सफर तक ले आई हो, लेकिन मां की याद आते ही उनके चेहरे पर भावनाएं साफ नजर आने लगती हैं. मां की कमी का एहसास कितना गहरा होता है, यह उनके भावुक अंदाज से महसूस किया जा सकता है. नेदादा जी बताते है कैसे उनकी मां उन्हें बच्चपन में उन्हें उनके नाम से नहीं प्यारे से एक निकनेम से बुलाती थी. वीडियो का यही पल लोगों के दिल को छू रहा है. इसे देखकर ऐसा लगता है कि बचपन कितना भी पीछे छूट जाए, मां से जुड़ी यादें कभी पुरानी नहीं होतीं.

वीडियो देखकर लोगों को आई अपनी मां की याद

अक्सर कहा जाता है कि मां की नजर में बेटा चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, वह उसके लिए हमेशा वही छोटा बच्चा रहता है. मां की आवाज, उनका दुलार, डांट और बच्चों के लिए की गई छोटी-छोटी चीजें सालों बाद भी यादों में बसी रहती हैं. यही वजह है कि मां की याद कई बार बड़े से बड़े इंसान को भी भावुक कर देती है.

इस भावुक वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dada_dhanraj1933 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इससे भावनात्मक रूप से जुड़ते नजर आ रहे हैं. कई लोगों को इसे देखकर अपनी मां की याद आ गई और उन्होंने कमेंट्स के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं.

देखें वायरल वीडियो..

View this post on Instagram





Source link

Related posts

नॉनवेज रेस्टोरेंट के बाहर लगे बोर्ड ने लूटी महफिल, यूजर्स ने लगाए ठहाके

Aligarh News:एसपी से बातचीत का झूठा दावा कर ऑडियो किया वायरल, करणी सेना पदाधिकारी गिरफ्तार – Fake Viral Video Accused Arrested

गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो