शनिवार को ‘हनुमान अंश’ होगी 250 करोड़ के पार, जानें ‘वाइब’-‘दायरा’ से ‘मिर्जापुर’ तक का 1 बजे का कलेक्शन


शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज और पहले से सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों का मिला-जुला असर दिखा. जहां नई रिलीज ‘दायरा’ और  ‘वाइब’ की ठंडी शुरुआत हुई. वहीं ‘हनुमान अंश’ कमाई के मामले में सबसे आगे रही. ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी ठीक कमाई की. अब जानते हैं कि ये फिल्में शनिवार को यानी 19 सितंबर को कितना कलेक्शन कर रही हैं और इनकी ऑक्यूपेंसी कितनी है.  

दायरा डे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Daayra Box Office Collection Day 2 Live Updates)
क्राइम थ्रिलर फिल्म दायरा में  करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन ने लीड रोल प्ले किया है. मेघना गुलजार  निर्देशित इस फिल्म की फीकी शुरुआत हुई है और ये ओपनिंग डे पर 1 करोड़ ही कमा पाई. वहीं फिल्म दूसरे दिन भी रफ्तार पकड़ती नजर नहीं आ रही है. 

दायरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 2 0.14 करोड़ (1 बजे तक)  10.0%
कुल कलेक्शन  1.14 करोड़  

‘वाइब’ डे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Vibe Box Office Collection Day 2 Live Updates)

कुणाल खेमू की ‘वाइब’ भी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने अपने पहले दिन भारत में 1.50 करोड़ रुपये (नेट) कमाए. फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो

वाइब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 2 0.29करोड़ (1 बजे तक)  12.0%
कुल कलेक्शन  1.99 करोड़  

ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली तीसरी फिल्म, ‘आवारापन 2’ को दी मात

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16 ( Mirzapur The Movie Box Office Day 16 Live Updates) 
पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर द मूवी तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और 15वें दिन इसकी कमाई में मंदी देखी गई थी. ये 2.75 करोड़ ही कमा पाई थी. वहीं फिल्म के 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार के कलेक्शन की बात करें तो

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 15 0.53 करोड़ (1 बजे तक)  15.0%
कुल कलेक्शन  206.73 करोड़  

 

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 44 ( Hanuman Ansh Box Office Collection Day 44 Live Updates) 
 हनुमान अंश  सिनेमाघरों में 6 हफ्ते पूरे करने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है हैं और सतावें हफ्ते में एंट्री करने के बाद भी ये जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. बता दें कि रिलीज के 43वें दिन यानी 7वें फ्राइडे को इस फिल्म ने 5 करोड़ कमाए थे. वहीं 7वें शनिवार भी ये अच्छी कमाई करती नजर आ रही है. 

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 44 1.03 करोड़ (1 बजे तक)   16.0%
कुल कलेक्शन  249.41 करोड़  

 

ये भी पढ़ें:-फ्राइडे को भी नंबर 1 रही ‘हनुमान अंश’, बुरी तरह पिटी ‘दायरा’ और ‘वाइब’, जानें- मिर्जापुर का हाल



Source link

Related posts

Mirzapur The Movie: 15 दिन में कालीन भैया का ऐसा भौकाल, ‘आवारापन 2’ की निकली हेकड़ी, ‘मिर्जापुर’ ने मुनाफे में मारी बाजी

OTT: 8.3 रेटिंग वाली वो मलयालम फिल्म जिसने हिला दिया बॉक्स ऑफिस, आत्मा को सुकून देगी कहानी, जानिए, Bollywood Hindi News

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:’हनुमान अंश’ की धुआंधार पारी जारी; ‘हैवान’ का खेल खत्म; कितना रहा ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन? – Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie And Haiwaan Box Office Collection Latest Earning On Thursday