‘मिर्जापुर’-‘हनुमान अंश’ के शोर के बीच चुपचाप हिट हो गई ये फिल्म, कमा डाला 422% प्रॉफिट


मास महाराजा रवि तेजा ने अपनी लेटेस्ट रिलीज इमोशनल एक्शन ड्रामा फिल्म ‘इरुमुडी’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. शिवा निर्वाण के निर्देशन में बनी यह फिल्म मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स, दोनों के लिए ही जबरदस्त फायदे का सौदा साबित हुई है और हाल के समय की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली तेलुगु फिल्मों में से एक बन गई है. इसने सिनेमाघरों में  रिलीज के 25 दिन पूरे कर लिए हैं. चलिए यहां इसका अब तक का कलेक्शन और प्रॉफिट जानते हैं.  

‘इरुमुडी’ ने 25वें दिन कितना किया कलेक्शन?
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर साबित हुई है, इस फिल्म ने रिलीज के 25वें दिन भी भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा परफॉर्म किया.

  • बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रपोर्ट के मुताबिक ‘इरुमुडी’ ने अपनी रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार 2.50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है,
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 25 दिनों की कुल नेट कमाई अब 182.90 करोड़ रुपये हो गई है.
  • वहीं इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई अब 234.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

25 दिनों में कमा लिया तगड़ा मुनाफा
बता दें कि ‘इरुमुडी’ को 35 करोड़ के बजट में बनाया गया है. इस फिल्म ने रिलीज के 25 दिनो में 182.90 करोड़ की नेट कमाई कर 147.90 करोड़ का रिटर्न ऑन इनवेस्टमेंट हासिल किया है जो कि 422.57% प्रॉफिट है.

2026 की दूसरी सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली तेलुगु फिल्म बनी
रवि तेजा की ये फिल्म अब ‘कपल फ्रेंडली’ के बाद साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली तेलुगु फिल्म बन गई है. दिलचस्प बात ये है कि इसने बॉक्स ऑफिस की सभी उम्मीदों को पीछे छोड़ते हुए 2025 और 2026 में रिलीज़ हुई लगभग हर तेलुगु फिल्म के मुनाफे के मार्जिन को पीछे छोड़ दिया है. ये बस तीन फिल्मों 2026 की ‘कपल फ्रेंडली’ और 2025 की ‘लिटिल हार्ट्स’ और ‘राजू वेड्स रंबाई’! से पीछे है.

ये भी पढ़ें:-मंडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर भी भारी पड़ी ‘हनुमान अंश’, ‘हैवान’ ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन

इरुमुडी’ के बारे में
इस कामयाबी के साथ, ‘इरुमुडी’ रवि तेजा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोलो फिल्म बन गई है. इसने ‘धमाका’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने दुनिया भर में 82.81 करोड़ कमाए थे. फिल्म में रवि तेजा ने लीड रोल प्ले किया है. उनके साथ प्रिया भवानी शंकर, ‘लबर पांडु’ फेम स्वासिका (जो एक नेगेटिव किरदार निभा रही हैं) और चाइल्ड एक्टर बेबी नक्षत्र भी हैं.

इरुमुडी’ की क्या है कहानी? 
‘इरुमुडी’ की कहानी त्रिनाथ (रवि तेजा) के इर्द-गिर्द घूमती है. वह शराब की लत से जूझ रहा एक पिता हैं जो अपनी बेटी मणिकंटा (बेबी नक्षत्र) के बेहतर भविष्य के लिए अयप्पा दीक्षा लेने का फ़ैसला करता है.

‘इरुमुडी’ 18 सितंबर से नेटफ़्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम होगी.

ये भी पढ़ें:-‘मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं’, दिशा सालियान मामले में आरोपों पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी



Source link

Related posts

वर्ल्डवाइड ‘हनुमान अंश का जलवा, 39वें दिन ‘मिर्जापुर’ को मात देकर बना दिया इतना तगड़ा रिकॉर्ड

‘हनुमान अंश’ के आगे दम नहीं दिखा पा रही ‘मिर्जापुर द मूवी’, जानें संडे का कलेक्शन

तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ की OTT रिलीज कंफर्म, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 555% प्रॉफिट