‘मुझमें विश्वास जताने और सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू पापा’, एयर होस्टेस बेटी के वेलकम ने किया भावुक – air hostess welcomes dad with bouquet then melt his heart with announcement gets overwhelming response


Dad-Daughter Moment: एयर होस्टेस बेटी को पहले से पता होता है कि आज वो जिस फ्लाइट में है। उसी में उसके पापा भी आने वाले हैं। ऐसे में उसने पहले ही उनके वेलकम की तैयारी कर ली होती है। आते ही फुलों की गुलदस्ते से स्वागत के बाद बेटी अपने पापा के लिए अनाउंसमेंट भी करती है, जो लोगों का दिल जीत लेता है।

एयर होस्टेस बेटी ने पापा का भावुक वेलकम
बेटी की सफलता हर पिता के लिए फक्र की बात होती है! उसमें भी जब बेटी इतनी काबिल हो कि वो अपने पिता को फ्लाइट में घुमा सकें तो इससे गर्व का लम्हा कुछ और नहीं होता। हाल ही में वायरल एक वीडियो में जब एयर होस्टेस बेटी अपने पिता के वेलकम के बाद उनके लिए अनाउंसमेंट करती है, तो यह लम्हा हर किसी की दिल छू लेता है। वह अपनी सफलता के पीछे अपने पिता का शुक्रिया अदा कर रही होती है।

ये लम्हा हमेशा स्पेशल रहेगा!

एयर होस्टेस शालिया सबसे अपने पापा को गुलदस्ता देकर उनका फ्लाइट में वेलकम करती है। फिर वह माइक से अपने पापा के सम्मान में अनाउंसमेंट भी करती है। शालिया कहती है कि ‘आज मेरे साथ बहुत खास शख्स ट्रेवल कर रहे हैं- मेरे पापा। पापा आपको आज फ्लाइट में देखने मेरे लिए बहुत ही भावुक लम्हा है। आपकी बेटी आज आपको आसमान की सैर करवा रही है। ये लम्हा मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहेगा।’

मुझे सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू पापा

क्रू मेंबर शालिया आगे अपने पिता के लिए कहती है कि ‘मुझमें विश्वास जताने और मुझे सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू पापा, आपको ढेर सारा प्यार।’ इसके बाद एयर होस्टेस ने अपने पापा को चाय देने और उन्हें उनकी सीट पर बैठाने की क्लिप भी वीडियो में जोड़ी है। साथ ही, अपने पापा के साथ इस लम्हे को एंजॉय करती नजर आ रहे हैं। शालिया क्लिप पापा के साथ सेल्फी कैम से वीडियो बनाती नजर आ रही है।

गर्व का पल

​ ​शालिया (@ms_allo.18) ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बस इतना ही लिखा कि गर्व वाला पल है। उनकी ये वीडियो वायरल है और बीते 24 घंटों में इसे 1 करोड़ 32 लाख से अधिक बार देखा गया है। देखने वाले 7 लाख से अधिक यूजर्स ने क्लिप को लाइक किया है। वहीं पोस्ट पर 2 हजार से अधिक कमेंट्स आए है। बताते चलें कि शालिया एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में क्रू मेंबर है और इंस्टाग्राम पर भी उनके 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स है।

पिता और बेटी का प्यार

इंटरनेट पर पिता और बेटी का जो लम्हा वायरल है, उस पर यूजर्स कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पिता और बेटी के लिए यह एक यादगार लम्हा है। यह दोनों को हमेशा याद रहेगा। दूसरे यूजर ने कहा कि ये रील सीधे मेरे दिल पर लगी! तीसरे यूजर ने लिखा कि खुशनसीब है वो पिता जिन्हें ऐसी बेटी मिली। चौथे यूजर का कहना था कि ‘पापा के सपोर्ट के बिना ये सफलता मुमकिन नहीं थी!’

लेखक के बारे मेंप्रखर पाण्डेयप्रखर पाण्डेय नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और पिछले 3.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वायरल जर्नलिज्म में विशेषज्ञता रखने वाले प्रखर ने अब तक 3100 से अधिक लेख लिखे हैं। वह सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X/Twitter, Reddit, Threads और Facebook) की नब्ज पहचानने में माहिर हैं। प्रखर की विशेषता केवल ट्रेंड्स को पकड़ना ही नहीं, बल्कि इंडियन रेलवे और ट्रेन यात्राओं से जुड़ी ऐसी ‘फ्रेश’ और ‘यूनिक’ खबरें सामने लाना है, जो सीधे आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती हैं।प्रखर मानते हैं कि ‘वायरल’ होने का अर्थ केवल सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि कंटेंट की गहराई और उसकी प्रमाणिकता सुनिश्चित करना है। यही कारण है कि वे किसी भी सोशल मीडिया स्टोरी को पब्लिश करने से पहले मूल सोर्स या पोस्ट करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर उसकी सत्यता की जांच करते हैं। साल 2025 में उनके द्वारा कवर की गई ‘ढाबे पर फौजियों’ की कहानी इसका प्रमाण है, जिसने न केवल लोगों को दिल जीता, बल्कि अपनी विश्वसनीयता के कारण सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना भी पाई।एक Gen-Z लेखक होने के नाते प्रखर को आज की युवा पीढ़ी की पसंद और डिजिटल व्यवहार की गहरी समझ है। वे वायरल कंटेंट के ‘हल्केपन’ को कम करने के लिए उसमें मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सीख को पिरोते हैं, ताकि पाठक केवल खबर न पढ़ें, बल्कि उससे जुड़ाव महसूस करें। मनोरंजन, खेल और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उनकी पैनी नजर उनके लेखों को अधिक सूचनात्मक और ट्रेंडी बनाती है।शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्रखर ने फिल्म सिटी स्थित गुलशन कुमार जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन इंस्टीट्यूट (नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त) से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में BA किया है। इसके अलावा, उन्होंने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज से राजनीति विज्ञान में MA की डिग्री हासिल की है। यह शैक्षणिक आधार उन्हें खबरों को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से समझने में मदद करता है।नवभारत टाइम्स के साथ जुड़ने से पहले, प्रखर ने करीब पौने दो साल जागरण.कॉम में अपना योगदान दिया था, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स, एस्ट्रो और लाइफस्टाइल जैसी विभिन्न बीट्स पर हजारों वेब स्टोरीज कवर कीं। प्रखर का उद्देश्य जटिल से जटिल खबर को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, ताकि वह हर आम आदमी के लिए उपयोगी साबित हो सके।… और पढ़ें





Source link

Related posts

रैगिंग विवाद के बीच रेडिट ऐप पर छाया झांसी मेडिकल कॉलेज, बैठक और हॉस्टल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Fact Check: Gyanesh Kumar Viral Video Fact Check: AI से बना फर्जी वीडियो

Rahul Gandhi and Neha Vora News: कन्हैया, हार्दिक, अल्पेश, ‘वायरल नेताओं’ से गच्चा खाते रहे राहुल गांधी, अब नेहा वोरा में तलाश रहे उम्मीद