0
Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के लश्करीगंज बांध मोहल्ले में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वीडियो में पुराने मकान के सामने दोनों पक्षों के लोग आपस में झड़प करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। वीडियो वायरल होने की सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि दो परिवारों के बीच विवाद हुआ था। किसी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।
