2
एक्ट्रेस राधिका आप्टे इन दिनों अपनी वेब सीरीजी अक्का के प्रमोशन में बिजी हैं और वो कई इंटरव्यूज दे रही हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा में ज्यादातर एक्ट्रेसेस को मेल लीड रोल वाली फिल्मों में काम करना पड़ता है. इसकी वजह ये है कि फीमेल लीड फिल्मों को थिएटर में अच्छी ओपनिंग मिलना मुश्किल होता है.
राधिका के मुताबिक, अगर किसी फीमेल लीड फिल्म में आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण जैसी बड़ी स्टार हों, तभी उसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिल सकती है.
