1
एक्स हैंडल पर एक आपत्तिजनक ऑडियो वायरल हुआ है। इसे मुरसान के गांव खजूरिया के प्रशासक से संबंधित बताया गया। इस ऑडियो में ब्राह्मण समाज के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। व्यक्ति खुद को गुंडों का फूफा बता रहा है। पोस्ट में दावा किया गया था कि आवाज गांव खजूरिया के प्रशासक की है, लेकिन प्रधान ने इससे इन्कार किया है।
