मैरी कॉम को भारी पड़ा सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल पर कमेंट, बवाल होते ही टीम ने मांगी माफी- हर मेडल देश का मान – mary kom team apologises after her comment on sania mirza saina nehwal in bb 20


मैरी कॉम ने ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जिक्र किया था और उन्हें खुद से कमतर आंका था। अब, जब इस बात को लेकर उनकी भद पिटी तो टीम ने माफी मांगते हुए सफाई दी है।

मैरी कॉम की टीम ने मांगी माफी
मैरी कॉम ‘बिग बॉस 20’ में अपनी मौजूदगी से चर्चा में बनी हुई हैं। छह बार की वर्ल्ड चैंपियन ने हाल ही में काजी तौकीर के साथ बातचीत में अपनी उपलब्धियों के बारे में बात की। हालांकि, उनकी बात कुछ दर्शकों को पसंद नहीं आई। खेलों में सफल भारतीय महिलाओं के बारे में बात करते हुए, काजी ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां किन-किन लड़कियों ने खेलों में कमाल किया है, सानिया मिर्जा ने भी बहुत अच्छा किया, साइना नेहवाल…’ तभी मैरी ने उन्हें बीच में ही रोकते हुए कहा, ‘लेकिन मेरे जैसा किसी ने कुछ हासिल नहीं किया।’ उन्होंने आगे बताया कि वह छह बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं। जहां मैरी अपने रिकॉर्ड के बारे में बता रही थीं, वहीं कुछ दर्शकों को लगा कि उनकी बात से दूसरे खिलाड़ियों को कमतर आंका गया।

मैरी कॉम को लेकर इंटरनेट पर बाढ़

एपिसोड के तुरंत बाद, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी। एक यूजर ने कमेंट किया- काज़ी महिला खिलाड़ियों की तारीफ कर रहे हैं और मैरी कॉम आंटी अजीब व्यवहार कर रही हैं!!! भाई, दूसरों की तारीफ करने में क्या बुराई है, बिना उन्हें नीचा दिखाए? वे तो आपके खेल से भी नहीं हैं जिसमें आप हिस्सा लेती हैं! बेतुका है!

लोगों ने मैरी कॉम को कहा ‘घमंडी’

एक और यूजर ने उन्हें सॉल्टी (नाराज या चिढ़ी हुई) कहा। एक तीसरे ने लिखा- मैरी कॉम का दूसरे खिलाड़ियों को नजरअंदाज करना और खुद को सबसे महान बताना घमंडी होने जैसा लगा। एक कमेंट में यह भी लिखा था- मैं मैरी कॉम की उपलब्धियों का सम्मान करता हूं लेकिन वह बहुत घमंडी और खुद को ही सब कुछ समझने वाली हैं।

मैरी कॉम की टीम ने मांगी माफी

ऑनलाइन आलोचना बढ़ने पर, मैरी कॉम की टीम ने उनके आधिकारिक अकाउंट से सफाई दी और माफी मांगी। टीम ने कहा कि बॉक्सर की बातों का मकसद किसी दूसरे एथलीट की उपलब्धियों को कम आंकना या उनसे तुलना करना नहीं था। बयान में कहा गया, ‘अगर मैरी की बातों का गलत मतलब निकाला गया, तो हम माफ़ी मांगते हैं। किसी दूसरे एथलीट के सफर को कमतर दिखाने या उसकी तुलना करने का कोई इरादा नहीं था। मैरी उन सभी एथलीटों का बहुत सम्मान करती हैं जो भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और खेल के लिए अपना सबकुछ झोंक देते हैं।’

टीम ने कहा- हर खिलाड़ी को सम्मान

टीम ने इस बात पर भी जोर दिया कि मैरी सभी खेलों के एथलीटों की उपलब्धियों का सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा, ‘हर सफर अनोखा होता है, हर उपलब्धि मायने रखती है और हर मेडल भारत का मान बढ़ाता है।’

एक्स हसबैंड को लेकर भी किया था कमेंट

इस साल मैरी कॉम के सामने यह कोई पहला विवाद नहीं है। फरवरी में, अपने पूर्व पति से तलाक के बारे में की गई टिप्पणियों को लेकर उनकी आलोचना हुई थी। इनमें उनका यह बयान भी शामिल था कि उनके पति ने ‘एक रुपया भी नहीं कमाया’। बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया और कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया था, और उनका मकसद किसी को दुख पहुंचाना या कोई सामान्य या बड़ी बात कहना नहीं था।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।और पढ़ें



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: मैरी कॉम को भारी पड़ा सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल पर कमेंट, बवाल होते ही टीम ने मांगी माफी – Bigg Boss 20 Mary Kom Team Apologises comments sania mirza and saina nehwal Achievement tmovg

Weekend Ka Vaar LIVE: कनिका और गुल्लू के ‘इश्क वाले लव’ को देख सलमान भी शरमाए, माही-आम्रपाली ने की मिमिक्री – bigg boss 20 weekend ka vaar with salman khan episode 08 written update in hindi 12 september 2026

Bigg Boss 20 की कास्टिंग पर उठे सवाल, ट्रोलिंग पर पहली बार सलमान ने तोड़ी चुप्पी, मानी गलती? – salman khan addresses bigg boss 20 casting backlash aman gandhi qazi tauqeer tmovj