धनतेरस पूजा मुहूर्त 1 घंटे 56 मिनट, सुबह और शाम में इतने बजे से खरीदें सोना-चांदी, Astrology Hindi News


Dhanteras Time 2026 sona chandi kab kharide : धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और धन्वन्तरि देव की पूजा और खरीदारी करने का विधान है। धनतेरस पूजा के लिए त्रयोदशी तिथि, प्रदोष काल और स्थिर लग्न का मुहूर्त देखा जाता है।

Dhanteras Time 2026 sona chandi kab kharide: कार्तिक महीने में त्रयोदशी पर धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी और धन्वन्तरि जयंती भी कहते हैं। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और धन्वन्तरि देव की पूजा और खरीदारी करने का विधान है। इस साल शुक्र प्रदोष और हस्त नक्षत्र के शुभ संयोग में धनतेरस मनाया जाएगा। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। हस्त नक्षत्र का प्रतीक खुली हथेली है, जो कौशल, शक्ति और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। इस कारण इस धनतेरस पूजन और खरीदारी बेहद लाभकारी रहेगी। धनतेरस पूजा के लिए त्रयोदशी तिथि, प्रदोष काल और स्थिर लग्न का मुहूर्त देखा जाता है। स्थान के अनुसार मुहूर्त में कुछ फर्क हो सकता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर पूजा और सोना- चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त –

पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 06 नवंबर को सुबह 10:31 बजे से 7 नवंबर को सुबह 10 10:46 मिनट तक रहेगी। हस्त नक्षत्र अगले दिन सुबह 4:43 बजे तक रहेगा। इस दिन चंद्रदेव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे।

धनतेरस पूजा मुहूर्त 1 घंटे 56 मिनट, सुबह और शाम में इतने बजे से खरीदें सोना-चांदी

धनतेरस पर पूजा और सोना खरीदने का मुहूर्त

  • धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:02 से 7:57 बजे तक रहेगा। जिसकी अवधि 1 घंटा 56 मिनट रहेगी।
  • प्रदोष काल शाम 5:33 से 8:09 बजे तक रहेगा। इस दौरान भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना गया है।
  • वृषभ काल शाम 06:02 बजे से 07:57 बजे तक रहेगा।
  • धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, सोना खरीदने का शुभ समय 6 नवंबर सुबह 10:30 बजे से 7 नवंबर सुबह 6:37 बजे तक रहेगा।

अन्य शहरों में धनतेरस का मुहूर्त

06:35 से 08:35 बजे – मुंबई

06:02 से 07:57 बजे- नई दिल्ली

06:01 से 07:57 बजे – नोएडा

06:14 से 08:10 बजे – चेन्नई

06:11 से 08:07 बजे – जयपुर

06:15 से 08:13 बजे – हैदराबाद

06:32 से 08:31 बजे तक – पुणे

06:03 से 07:59 बजे – गुरुग्राम

05:28 पी एम से 07:26 बजे – कोलकाता

06:25 से 08:20 बजे – बेंगलूरु

06:30 से 08:28 बजे – अहमदाबाद

06:00 से 07:54 बजे – चण्डीगढ़

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए?

इस दिन इलेक्ट्रॉनिक समान, मिट्टी के दीपक, श्रीयंत्र, वाहन, प्रापर्टी, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, हल्दी, धनिया के बीज, वस्त्र, झाड़ू, नमक आदि खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस क्यों मनाते हैं?

धनतेरस ही वह दिन है, जब आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धन्वंतरि का समुद्र मंथन से प्राकट्य हुआ था। भगवान धन्वंतरि भगवान विष्णु के अवतार हैं, जिनकी पूजा कर उनसे आरोग्य की कामना की जाती है। इस दिन यमदीप दान भी किया जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





Source link

Related posts

Haryana Morning News : अमित शाह आज करनाल और अंबाला आएंगे, 6 शहरों में AQI 300 पार, 50% कर्मचारियों को Work From Home समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…

Uttar Pradesh weather Noida Air Quality Plummets AQI 405

CG Morning News : कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM साय, भाजपा निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, जांजगीर-चांपा दौरे पर रहेंगे भूपेश बघेल… पढ़ें अन्य खबरें