यहां बनते हैं हॉलीवुड के हथियार


हॉलीवुड की फ़िल्मों में इस्तेमाल हुए औज़ार और हथियार दिखने में तो काफ़ी आकर्षक होते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा हैं की ये हथियार बनते कहाँ हैं ?

देहरादून के बालावाला इलाक़े में स्थित ‘विंडलाज़ स्टील क्राफ़्ट’ फ़ैक्ट्री हॉलीवुड फ़िल्मों की शूटिंग में इस्तेमाल होने वाले हथियार बनाती है.

1943 में स्थापित हुई इस फ़ैक्ट्री के मालिक सुधीर विंडलाज़ ने बीबीसी को बताया, “हमने हॉलीवुड की फ़िल्में जैसे ‘ग्लैडिऐटर’ और ‘पायरेट्स ऑफ़ कैरेबियन’ में इस्तेमाल किए हथियारों का निर्माण किया हैं.”

हाल ही में सुधीर ने मशहूर टेलीविज़न सिरीज़ ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की शूटिंग के लिए भी हथियारों का निर्माण किया था.

हालांकि बॉलीवुड में अभी तक किसी भी फ़िल्म में इस फ़ैक्ट्री में बने हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

सुधीर इस बारे में कहते हैं, “बॉलीवुड में इतने बड़े पैमाने पर हथियार के ऑर्डर कम ही आते है अधिकतर फ़िल्मों में बजट की कमी के कारण निर्माता स्थानीय दुकानदारों से ही हथियार बनवा लेते हैं.”

वे आगे बताते हैं कि भारत में अगर किसी इंसान को 6 इंच से बड़ा हथियार अपने पास रखना हो तो उन्हें सरकार से लाइसेंस लेना पड़ता हैं.

सुधीर कहते हैं, “हॉलीवुड के निर्माता पहले अपनी सरकार से लाइसेंस लेते हैं फिर हमें हथियार बनाने के लिए कहते हैं, ताकी निर्यात के समय कोई दिक्कत ना हो.”

देहरादून में स्थित इस फैक्ट्री में हॉलीवुड के अलावा भारतीय सेना के लिए भी हथियार बनाए जाते हैं.

सूधीर ने बताया “किसी परेड या गार्ड ऑफ़ ऑनर के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली तलवारें और अन्य औज़ार का भी निर्माण हमारे यहां किया जाता हैं.”

सुधीर के पिता वेद प्रकाश विंडलाज़ ने 1977 में पहली बार इन हथियारों का निर्यात शुरु किया और धीरे-धीरे हॉलीवुड में उनकी पहचान बन गई.

भारत में देहरादून के अलावा मुंबई और बिहार में भी कई कारखाने ऐसे हैं जो बॉलीवुड फ़िल्मों के लिए हथियार और अन्य औज़ार बनाते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप

यहां क्लिक कर

सकते हैं. आप हमें

फ़ेसबुक

और

ट्विटर

पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





Source link

Related posts

ये हैं हॉलीवुड के 10 सबसे महंगे एक्टर

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

Must Watch War Movies Of Hollywood You Should Watch – Entertainment News: Amar Ujala