ये हैं हॉलीवुड के 10 सबसे महंगे एक्टर


फोर्ब्स मैगजीन ने हॉलीवुड के दस सबसे महंगे टॉप एक्‍टर्स की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में हॉलीवुड के मशहूर एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर को

हॉलीवुड का सबसे महंगा एक्टर बताया गया है. इस लिस्ट को साल 2012-13 में एक्टर्स की कमाई के आधार पर तैयार किया गया है. देखिए

हॉलीवुड के इन 10 सबसे महंगे एक्टर्स की तस्वीरें….

रॉबर्ट डाउनी जूनियर
सालाना कमाई: 450 करोड़ रुपये

रॉबर्ट डाउनी जूनियर को ‘आयरन मैन’ सीरीज की फिल्मों के लिए ज्यादा जाना जाता है. रॉबर्ट ने पांच साल की उम्र में पहली बार किसी फिल्म में

काम किया. रॉबर्ट को ट्रॉपिक थंडर फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए अकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया. हालांकि उन्हें अकेडमी अवॉर्ड

नहीं मिल पाया.

डव्येन जॉनसन

सालाना कमाई: 312 करोड़ रुपये

‘द रॉक’ के नाम से मशहूर डव्येन जॉनसन इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. जॉनसन की कमाई में एक्टिंग के अलावा फिल्म निर्माण से कमाई

रकम भी शामिल है. जॉनसन एक्टिंग में आने से पहले WWE में प्रोफेशनल रेसलर थे. जॉनसन को ‘फॉस्ट एंड फ्यूरियस’ सीरीज की

फिल्मों में काफी पसंद किया गया. साल 2013 में फॉर्ब्स लिस्ट में जॉनसन को सबसे महंगा एक्टर बताया गया था.

ब्रेडली कूपर

सालाना कमाई: 276 करोड़ रुपये

ब्रेडली कूपर को ‘द हैंगओवर’ और ‘अमेरिकन हसल’ फिल्म में उनके किरदार के लिए काफी सराहा गया. अमेरिकन हसल फिल्म में बेहतरीन अभिनय

के लिए ब्रेडली को अकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया. ब्रेडली का अपनी पत्नी जेनिफर से 2006 में तलाक हो गया है.

ब्रेडली आजकल सुजी वॉटरहाउस को डेट कर रहे हैं.

लियोनॉर्डो डिकेपेरियो

सालाना कमाई: 234 करोड़ रुपये

लियोनॉर्डो डिकेपेरियो हॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. लियोनॉर्डो को 2004 में द एवियेटर और 2013 में द वॉल्फ

अॉफ वॉल स्ट्रीट के लिए गोल्डन ग्लोब बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला. लियोनॉर्डो को फिल्म टाइटैनिक के बाद काफी पसंद किया गया. कई मशहूर

अभिनेत्रियों से रिलेशन के बाद आजकल लियोनॉर्डो की गर्लफ्रेंड जर्मन मॉडल टोनी हैं.

क्रिस हेम्सवॉर्थ

सालाना कमाई : 222 करोड़ रुपये

मशहूर अॉस्ट्रेलियन एक्टर क्रिस ने हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया. 2011 में थॉर, 2012 में एवेंजर्स फिल्म में क्रिस के काम की

काफी सराहना की गई. थॉर फिल्म को कई देशों में पसंद किया गया. क्रिस ने 2010 में अपनी स्पेनिश गर्लफ्रेंड एल्सा पाटाकी से शादी कर ली.

क्रिस-एल्सा के तीन बच्चे हैं.

लिएम नीसन

सालाना कमाई: 216 करोड़ रुपये
लिएम को कई हॉलीवुड फिल्मों में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. लिएम को अकेडमी अवॉर्ड, बाफटा और गोल्डन ग्लोब के लिए बेस्ट

एक्टर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया. एम्पायर मैगजीन ने लिएम को फिल्म इंडस्ट्री के 100 सबसे ज्यादा सेक्सी स्टार का अवॉर्ड दिया गया.

लिएन ने 1993 में अभिनेत्री नताशा रिचर्डसन से शादी की. नताशा की 2009 में कार एक्सीडेंट की वजह से मौत गई थी.

बेन अफलैक
सालाना कमाई: 210 करोड़ रुपये

बेन अफलैक फिल्म एक्टर होने के साथ स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं. अफलैक को पहली पहचान एक्टर के रूप में नहीं बल्कि लेखक के रूप

में मिली. 1997 में आई गुड विल हंटिंग फिल्म के लिए बेन को बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए अकेडमी और गोल्डन ग्लोब अवार्ड मिला. बेन ने

2005 में जेनिफर गार्नर से शादी की थी. हालांकि बेन दूसरी अभिनेत्रियों के साथ अफेयर को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं.

क्रिसटीएन बाले

सालाना कमाई: 210 करोड़ रुपये

हॉलीवुड के बैटमैन क्रिसटीएन बाले की दीवानगी सिर्फ हॉलीवुड में ही नहीं भारत में भी है.क्रिसटीएन को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए अकेडमी

अवॉर्ड और गोल्डन ग्लोब का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला. क्रिसटीएन ने साल 2000 में मेकअप आर्टिस्ट सैंड्रा से शादी की.

विल स्मिथ

सालाना कमाई: 192 करोड़ रुपये

अमेरिकी एक्टर, प्रोड्यूसर और रैपर विल स्मिथ टीवी, फिल्म और संगीत तीनों क्षेत्रों में अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं. विल स्मिथ को 4

बार ग्रैमी अवॉर्ड मिला है. विल स्मिथ को 4 बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और दो बार अकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया. विल स्मिथ को मैन

इन ब्लैक सीरीज फिल्मों के लिए काफी पसंद किया गया. पहली पत्नी से तलाक के बाद स्मिथ ने 1997 में अभिनेत्री जादा पिनकैट से शादी की.

मार्क वहलबर्ग
सालामा कमाई: 192 करोड़ रुपये

कई अवाॅर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुए मार्क को रॉकस्टार, द इटालियन जॉब, द फाइटर और ट्रांसफॉर्मर्स में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है.

मार्क को शुरुआत में कोकीन की लत थी. मार्क 2001 से रहिया दुरहम के साथ रिलेशन में थे. 2009 में मार्क ने रहिया के साथ शादी की. इन दोनों

के 4 बच्चे हैं.



Source link

Related posts

यहां बनते हैं हॉलीवुड के हथियार

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

Must Watch War Movies Of Hollywood You Should Watch – Entertainment News: Amar Ujala