HomeViralयूपी:पाकिस्तान में वायरल हो रही अमर उजाला की ये खबर, जिसमें है आगरा के कोच और नन्हे अरहम की कहानी – Amar Ujala Story On Agra Coach And Pakistani Boy Goes Viral In Pakistan
यूपी:पाकिस्तान में वायरल हो रही अमर उजाला की ये खबर, जिसमें है आगरा के कोच और नन्हे अरहम की कहानी – Amar Ujala Story On Agra Coach And Pakistani Boy Goes Viral In Pakistan
{“_id”:”6aab84af05188390f105163d”,”slug”:”amar-ujala-story-on-agra-coach-and-pakistani-boy-goes-viral-in-pakistan-2026-09-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: पाकिस्तान में वायरल हो रही अमर उजाला की ये खबर, जिसमें है आगरा के कोच और नन्हे अरहम की कहानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आगरा के क्रिकेट कोच केके शर्मा से ऑनलाइन प्रशिक्षण ले रहे पाकिस्तान के नौ वर्षीय अरहम की कहानी सरहद पार सोशल मीडिया पर पहुंच गई है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर की मूल कटिंग के साथ उसका अनुवाद भी पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है।
पाकिस्तान में वायरल हो रही अमर उजाला की ये खबर, – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला में बुधवार को प्रकाशित खबर पाकिस्तान में छा गई है। आगरा के क्रिकेट गुरु से ऑनलाइन क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे पाकिस्तान के नौ वर्षीय अरहम की कहानी अब सरहद पार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पाकिस्तान में सोशल मीडिया यूजर्स इस खबर को न केवल साझा कर रहे हैं, बल्कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर की मूल कटिंग के साथ उसका अनुवाद भी पोस्ट किया जा रहा है। इस तरह ताजनगरी के क्रिकेट गुरु और पाकिस्तान के नन्हे क्रिकेटर के बीच ऑनलाइन जुड़ी क्रिकेट की कहानी अब वहां क्रिकेट प्रेमियों और सोशल मीडिया यूजर्स तक पहुंच रही है।