रजनीकांत की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, 675 करोड़ के साथ पहले नंबर पर ये मूवी, Bollywood Hindi News


Rajinikanth Top 10 Highest Grossing: रजनीकांत की जेलर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस सीक्वल रिलीज के बीच आइए जानते हैं रजनीकांत की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में। 

रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। साउथ में एक्टर का दबदबा कुछ खास है। वहां, लोग रजनीकांत को पूजते हैं। आज रजनीकांत की जेलर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि रजनीकांत की जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी। इस फिल्म की रिलीज के बीच हम आपको रजनीकांत की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों (वर्ल्डवाइड कलेक्शन) के नाम बता रहे हैं।

1. 2.0

IMDb रेटिंग: 6

फिल्म के बारे में: इस लिस्ट में नंबर 1 पर साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 2.0 है। ये एक साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म थी। रजनीकांत के साथ फिल्म में अक्षय कुमार नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 675 करोड़ की कमाई की थी। तमिल इंडस्ट्री में ये फिल्म हिट साबित हुई थी। वहीं, हिंदी इंडस्ट्री में फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म को शंकर शनमुगम ने डायरेक्ट किया था।

2. जेलर

IMDb रेटिंग: 7.2

फिल्म के बारे में: लिस्ट में दूसरे नंबर पर साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म जेलर है। जेलर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने दुनियाभर में 605 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और शिवराजकुमार जैसे कलाकार नजर आए थे। जेलर का सीक्वल जेलर 2 आज ही सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

3. कुली

IMDb रेटिंग: 6

फिल्म के बारे में: लिस्ट में तीसरे नंबर पर साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म कुली है। फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया था। रजनीकांत के साथ फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और सौबिन शाहिर जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म ने दुनियाभर में 516.7 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी।

4. कबाली

IMDb रेटिंग: 6.1

फिल्म के बारे में: लिस्ट में चौथे नंबर पर साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म कबाली है। फिल्म को Pa.रंजीत ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में रजनीकांत के साथ राधिका आप्टे नजर आई थीं। इस फिल्म ने दुनियाभर में 295 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी।

5. एंथिरन

IMDb रेटिंग: 7.2

फिल्म के बारे में: लिस्ट में 5वें नंबर पर साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म एंथिरन है। फिल्म में रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आई थीं। दुनियाभर में एंथिरन ने 290 करोड़ की कमाई की थी। इसे एस शंकर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनी थी।

6. वेट्टैयन

IMDb रेटिंग: 6.8

फिल्म के बारे में: लिस्ट में छठे नंबर पर साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म वेट्टैयन है। फिल्म को टी.जे. ज्ञानवेल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने दुनियाभर में 255.8 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

7. पेट्टा

IMDb रेटिंग: 7.2

फिल्म के बारे में: लिस्ट में 7वें नंबर पर साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म पेट्टा है। फिल्म को कार्तिक सुब्बाराज ने डायरेक्ट किया था। दुनियाभर में फिल्म ने 223 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज से नीचे थी।

8. दरबार

IMDb रेटिंग: 5.9

फिल्म के बारे में: लिस्ट में 8वें नंबर पर साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म दरबार है। फिल्म को एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने दुनियाभर में 219 करोड़ की कमाई की थी। रजनीकांत के साथ फिल्म में नयनतारा नजर आई थीं।

9. अन्नाथे

IMDb रेटिंग: 4

फिल्म के बारे में: लिस्ट में 9वें नंबर पर साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म अन्नाथे है। इस फिल्म को शिवा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में रजनीकांत के अलावा कीर्ति सुरेश और नयनतारा नजर आई थीं। फिल्म ने दुनियाभर में 156 करोड़ की कमाई की थी।

10. शिवाजी

IMDb रेटिंग: 7.6

फिल्म के बारे में: लिस्ट में 10वें नंबर पर साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म शिवाजी है। फिल्म को एस.शंकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ श्रिया सरन नजर आई थीं। इस फिल्म ने दुनियाभर में 153 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

Related posts

न हनुमान अंश, न दृश्यम 3, ये फिल्म भी निकली सुपर-डुपरहिट, पिद्दु से बजट की मूवी में कूट-कूटकर भरा सस्पेंस थ्रिलर

हनुमान अंश का जलवा बरकरार…! बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी मूवीज को पछाड़ा, जानिए अब तक का कितना कलेक्शन

Drishyam 3 को Hanuman Ansh का रिकॉर्ड तोड़कर भी नहीं मिला सुकून, 13वें दिन की कमाई जानकर लगेगा झटका