Ramayana Movie Worldwide Collection Day 6: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के छठे दिन भी फिल्म थियेटर्स में दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने छठे दिन अब तक 5,890 शो से करीब 12.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 358.65 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 428.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।