रामायण बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स (Film Poster/ETV Bharat)
हैदराबाद: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के 5 दिन पूरे कर लिए हैं और आज 10 नवंबर को अपनी रिलीज के छठवें दिन में चल रही है. रामायण ने पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को भारत में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में आज तक किसी भी फिल्म ने पहले सोमवार को इतनी कमाई नहीं की है. रामायण के लिए अब तक का यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन गया है, जो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिके रहने वाला है. चलिए जानते हैं मंडे टेस्ट में 100 करोड़ रुपये कमाकर फिल्म क्या-क्या रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.
मंडे टेस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं (इंडिया नेट-सैकनिल्क)
• रामायण : 107 करोड़ रुपये
• बाहुबली 2 : 80 करोड़ रुपये
• पुष्पा 2 : 66 करोड़ रुपये
• धुरंधर 2 : 64 करोड़ रुपये
• टाइगर 3: 59.25 करोड़ रुपये
• बॉर्डर 2 : 59 करोड़ रुप
बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म
मौजूदा साल सबसे कमाऊ फिल्मों में रामायण तीसरे नंबर पर आ गई है.इसमें फिल्म ने टॉक्सिक (320 करोड़ रुपये), मिर्जापुर द मूवी (325 करोड़ रुपये), बेथलहम कुडुम्बा यूनिट (330 करोड़ रुपये), हनुमान अंश (440. 76 करोड़ रुपये), बॉर्डर 2 (464.50 करोड़ रुपये), और दृश्यम 3 (573.26 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, अब मौजूदा साल की सबसे कमाऊ फिल्मों में धुरंधर 2 (1852 करोड़ रुपये) और जेलर 2 (821 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ना बाकी रह गया है.
भारत की 21वीं सबसे कमाऊ फिल्म
रामायण वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भारत की 21वीं सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. इसमें रामायण ने 600 करोड़ रुपये क्लब में सुल्तान (615.71 करोड़ रुपये), सालार पार्ट 1 (614 करोड़ रुपये), जेलर (605 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सैकनिल्क के अनुसार रामायण ने 5 दिनों में 663 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. रामायण बॉलीवुड की 15वीं सबसे कमाऊ फिल्म भी बन गई है.
रणबीर की सबसे कमाऊ फिल्में
- एनिमल (2023) – 917 – ₹918 करोड़ रुपये
• रामयाण (2026)- 663 करोड़ रुपये
• संजू (2018) – 586 – 587 करोड़ रुपये
• ब्रह्मास्त्र पार्ट 1- शिवा (2022) – लगभग 418 – 430 करोड़ रुपये
• यह जवानी है दिवानी (2013) – लगभग 318 – 319 करोड़ रुपये
• ऐ दिल है मुश्किल (2016) – लगभग 239 – 242 करोड़ रुपये
• तू झूठी मैं मक्कार (2023) – लगभग 221 – 224 करोड़ रुपये
रामायण और यश का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स
रामायण में यश रावण के रोल में दिख रहे हैं. रामायण में उनका रोल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. यश रावण के रोल में यकीनन सबको भा रहे हैं. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर रामायण उनकी दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है.
•केजीएफ चैप्टर 2 (2022) — 1,200 – ₹1,250 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड)
• रामायण- 663 करोड़ रुपये (कमाई जारी….)
टॉक्सिक (2026) — 310 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड)
• केजीएफ चैप्टर 1 (2018) — 220 करोड़ करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड)
क्या किंग कर पाएगी कारनामा?
अब अगले महीने साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘किंग’ रिलीज होने जा रही है. शाहरुख खान स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म किंग 24 दिसंबर को रिलीज होगी. शाहरुख ने बीते तीन साल में लगातार तीन सुपरहिट फिल्में (पठान, जवान और डंकी) दी है, जिससे बादशाह की बादशाहत बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कायम है. अब देखना यह होगा कि क्या ‘किंग’ को पठान, जवान और डंकी की अपार सफलता का फायदा मिलेगा या नहीं. क्या किंग रामयाण का यह रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं, क्या किंग शाहरुख खान की तीसरी 1000 करोड़ी फिल्म बन पाएगी या नहीं. इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है.