5वें दिन ही Ramayana ने तोड़ दिया सलमान खान की पुरानी ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई में निकली आगे


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म रामायणम् ने कमाई के मामले में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई है। रिलीज के 5वें दिन रणबीर कपूर की माइथोलॉजिकल फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है और इसके साथ ही रामायणम् पार्ट-1 ने सुपरस्टार सलमान खान की 10 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म के कमाई के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है।

ऐसे में आइए जानते हैं रामायणम् ने रिलीज के पांचवें दिन दुनियाभर में कितने करोड़ का कारोबार कर किया है और सलमान की कौन सी मूवी को पीछे छोड़ा है। 

रामायणम् ने तोड़ा सुल्तान का रिकॉर्ड

सोमवार का दिन रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् के लिए रिलीज का पांचवा दिन रहा। इस दिन मूवी ने पूरी दुनिया में 160 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है और इसके साथ ही फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 675 करोड़ से अधिक का हो गया है। इसके साथ ही रामायणम् ने सलमान खान की साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म सुल्तान (Sultan) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

जिस हिसाब से रामायणम् पार्ट-1 की कमाई का सिलसिला फिलहालर चल रहा है, उसको देखते हुए ये साफ कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में भी ये पौराणिक फिल्म कई और कीर्तिमान रचती हुई नजर आएगी। रामायणम् के ग्लोबली कलेक्शन में सबसे अहम योगदान इसकी ओवरसीज कमाई का है, जो अब तक 254 करोड़ से अधिक हो गई है।

दुनियाभर में रामायणम् का क्रेज

मौजूदा समय में रामायणम् की टिकट नहीं मिल रही हैं और सिनेमाघर हाउसफुल जा रहे हैं। कमाल की बात ये है कि सिर्फ भारतीय सिनेमाघर ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इस माइथोलॉजिकल मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। जिसकी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में रामायणम् पार्ट-1 का डंका बज रहा है। 



Source link

Related posts

रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, 6 दिनों में 660 करोड़ पार कर बाहुबली-जेलर को पछाड़ा

रामायण रिकॉर्ड्स: ‘धुरंधर 2’, ‘हनुमान अंश’ और ‘दृश्यम 3’ को किया पस्त, 5 दिनों की कमाई से बने ये कीर्तिमान, ‘किंग’ भेदेगी किला?

रामायण बॉक्स ऑफिस: फिल्म ने रचा इतिहास, बनी मंडे टेस्ट में 100 करोड़ रु कमाने वाली पहली फिल्म, छठवें दिन भी होगा धमाका