Home Box Officeराजकुमार राव की ‘प्रहार’ का कैसा रहा पहला हफ्ता? जानें- 7 दिनों का कलेक्शन

राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का कैसा रहा पहला हफ्ता? जानें- 7 दिनों का कलेक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ ने सिनेमाघरों में 7 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है.  इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 22.94 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं इसकी 7वें दिन की कमाई. 

‘प्रहार’ का 7वें का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के 7वें दिन गुरुवार 22 अक्टूबर को फिल्म ने भारत में 3,091 शो के जरिए 1.20 करोड़ रुपये नेट कमाए. इसकी ऑक्यूपेंसी 11.0 परसेंट रही. फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 20.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि विदेशों से 2.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

गुरुवार को भारत में फिल्म की नेट कमाई बुधवार के 1.50 करोड़ रुपये के मुकाबले 20 परसेंट गिर गई. पहले हफ्ते में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 17.15 करोड़ रुपये रहा. इस तरह, फिल्म का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 22.94 करोड़ रूपये हो गया है.

पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
बता दें, ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी .पहले दिन फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये कमाए. इस दौरान ऑक्यूपेंसी 13 परसेंट रही. शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 3.15 करोड़ रुपये हो गई. रविवार को फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये कमाए. वहीं छठे दिन इसने 1.50 करोड़ का कलेक्शन  किया.

‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ कहानी
अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ एक हिंदी लीगल ड्रामा फिल्म है. फिल्म में राजकुमार राव ने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभाया है, जबकि वामिका गब्बी ज्योति निकम की भूमिका में नजर आ रही हैं. ललित प्रभाकर ने अजमल कसाब और जयदीप अहलावत ने चौधरी जुल्फिकार अली का किरदार निभाया है.

फिल्म की कहानी उज्ज्वल निकम की हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों में भूमिका और अदालत में चली कानूनी लड़ाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें 1993 के मुंबई बम धमाकों से जुड़े कानूनी मामलों और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद आतंकवादी अजमल कसाब के खिलाफ हुई कानूनी कार्रवाई को दिखाया गया है.

बता दें बॉक्स ऑफिस पर प्रहार की टक्कर ‘रणबाली’, ‘जेलर 2’ जैसी फिल्मों से हो रही है.





Source link

You may also like

Leave a Comment