रामायण की कमाई में गिरावट, फिर भी धनतेरस पर 100 करोड़ पार हुई फिल्म, आदिपुरुष-धुरंधर 2 से पिछड़ी – ramayana box office collection day 2 ranbir kapoor yash starrer lags behind adipurush dhurandhar 2 tmovj


नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन उम्मीद के मुताबिक बहुत बड़ी ओपनिंग तो नहीं मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अच्छी कमाई की. फिल्म ने दिवाली से पहले रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए भारत में एक नया रिकॉर्ड बनाया. हालांकि, फिल्म का असली इम्तिहान दूसरे दिन से शुरू हुआ.

दूसरे दिन धनतेरस के कारण हुआ नुकसान?

शुक्रवार को फिल्म का पहला वर्किंग डे रहा और दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. रामायण ने पहले दिन सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की थी. इसके सभी शो हाउसफुल रहे और फिल्म ने भारत में 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म के बड़े बजट और स्केल को देखते हुए ये कमाई थोड़ी कम जरूर थी, लेकिन इसके बावजूद ये बॉलीवुड इतिहास की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई.

फिर शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर यानी दूसरे दिन गिरावट आई. सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, रामायण ने मात्र 48.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. लेकिन फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ हो गया है. वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें, तो 219.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हो गया है. धनतेरस और दिवाली के दिनों के कारण कमाई पर असर जरूर दिखा है. अब मेकर्स को उम्मीद है कि दिवाली के बाद कमाई में कुछ ऊछाल आएगा. 

फिल्म के लिए चिंता की बात यह है कि इसकी कमाई में सबसे बड़ा योगदान हिंदी वर्जन का है. यश के रावण के किरदार में होने के बावजूद कन्नड़ वर्जन को बेहद धीमी शुरुआत मिली है. फिल्म ने पहले दिन कन्नड़ भाषा में सिर्फ 7.50 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे दिन भी इसकी रफ्तार कुछ खास नहीं रही. वहां दूसरे दिन मात्र 5.15 करोड़ की कमाई हुई. लेकिन दूसरी भाषाओं में तेलुगु वर्जन का प्रदर्शन अच्छा रहा है. जबकि मलयालम और तमिल वर्जन से फिल्म को बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिल रहा है. 

आदिपुरुष और धुरंधर 2 से अब भी पीछे है रामायण

फिल्म रामायण ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पठान (57 करोड़ रुपये), एनिमल (63 करोड़ रुपये) और दृश्यम 2 (62 करोड़ रुपये) जैसी फिल्मों की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया था. लेकिन ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाने से चूक गई. ये रिकॉर्ड रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के नाम है, जिसने पहले दिन 102 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके अलावा ‘रामायण’ प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की ओपनिंग को भी पीछे नहीं छोड़ पाई थी.

आदिपुरुष ने पहले दिन 86.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन भी यही ट्रेंड देखने को मिला. आदिपुरुष ने रिलीज के दूसरे दिन तक भारत में 151 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था, जबकि धुरंधर 2 पेड-प्रीव्यू शो मिलाकर आराम से 220 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी थी. ऐसे में रामायण के लिए इन आंकड़े तक पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है. 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Ramayana Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर उठा ‘रामायण’ का तूफान, कमाई में 45.3% का बंपर उछाल, 3 दिनों में 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Diwali Box Office History: 15 Cr बजट, 900 Cr कमाई… 2017 में नन्ही एक्ट्रेस ने रोहित शेट्टी की फौज को दी थी मात

29 साल पहले ‘औरत’ बनकर इस एक्टर ने छाप डाले थे करोड़ों रुपये, रीमेक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर