Home Box Office‘रामायण’ ने एक दिन में कमाए 64 करोड़, राम कृपा के बाद भी ‘हनुमान अंश’ को इस आंकड़े तक पहुंचने में लगा कितना समय?

‘रामायण’ ने एक दिन में कमाए 64 करोड़, राम कृपा के बाद भी ‘हनुमान अंश’ को इस आंकड़े तक पहुंचने में लगा कितना समय?

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Ramayana vs Hanuman Ansh: बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की शुरुआत ने सबको चौंका दिया है. रणबीर कपूर की फिल्म ने पहले ही दिन 64.85 करोड़ रुपये बटोर लिए. लेकिन कमाई की इस रेस में एक दिलचस्प तुलना ‘हनुमान अंश’ से भी हो रही है. भगवान हनुमान पर बनी इस फिल्म ने भी सिनेमाघरों में लंबी पारी खेली थी. ऐसे में सवाल है कि उसे 64 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में कितना वक्त लगा?

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणबीर कपूर की ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ का शोर है. फिल्म ने रिलीज होते ही कमाई के मामले में बड़ा धमाका कर दिया है. पहले दिन ही इसने 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी आंकड़े तक पहुंचने के लिए एक फिल्म को करीब एक महीने का इंतजार करना पड़ा था? हम बात कर रहे हैं ‘हनुमान अंश’ की. भगवान हनुमान की भक्ति पर आधारित इस फिल्म ने शुरुआत में बेहद धीमी रफ्तार पकड़ी थी. बाद में इसकी कमाई ने ऐसी छलांग लगाई कि हर कोई हैरान रह गया. चलिए बताते हैं कि ‘हनुमान अंश’ ने कितनी दिनों में कमाई की थी.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं. यश रावण बने हैं. वहीं, साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाई है. फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था. इसकी एडवांस बुकिंग भी शानदार रही.

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये रहा. फिल्म को देशभर में करीब 25,200 शोज मिले. पहले दिन लगभग 25.25 लाख टिकटों की बिक्री हुई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भाषा के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा. इसने 47.50 करोड़ रुपये कमाए. कन्नड़ में 7.25 करोड़, तेलुगु में 6 करोड़, तमिल में 2.60 करोड़ और मलयालम में 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. इस तरह रणबीर की फिल्म ने पहले ही दिन शानदार शुरुआत कर दी.

राम नाम के साथ ‘हनुमान अंश’ पर्दे पर रिलीज हुई. इस फिल्म ने 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. शुरुआत में इसे दर्शकों का बहुत ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला. फिल्म ने पहले दिन भारत में महज 10 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया था. दूसरे दिन 20 लाख और तीसरे दिन 30 लाख रुपये कमाए. पहले दो हफ्तों तक फिल्म की कमाई लाखों में ही रही. लेकिन तीसरे हफ्ते से इसकी किस्मत बदलने लगी. 17वें दिन फिल्म ने पहली बार 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. इसके बाद दर्शकों की संख्या बढ़ती गई और फिल्म की कमाई में भी उछाल आया.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 27 दिनों में भारत में 61.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. यानी यह अभी भी ‘रामायण’ के पहले दिन की कमाई से पीछे थी. लेकिन 28वें दिन फिल्म ने 11 करोड़ रुपये का जबरदस्त कारोबार किया. इसके साथ ही इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 72.88 करोड़ रुपये पहुंच गया. यानी जिस 64.85 करोड़ रुपये के आंकड़े को रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने एक दिन में पार कर लिया, वहां तक पहुंचने में ‘हनुमान अंश’ को पूरे 28 दिन लगे.

‘हनुमान अंश’ की सबसे दिलचस्प बात इसकी कमाई में आया अचानक उछाल है. फिल्म ने 31वें दिन तो कमाल ही कर दिया. इस दिन इसका कलेक्शन 22.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इस तरह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धीमी शुरुआत को बड़ी सफलता में बदल दिया.

दोनों फिल्मों के आंकड़े देखें तो ‘रामायण’ की ओपनिंग ‘हनुमान अंश’ के शुरुआती प्रदर्शन से कहीं आगे रही. रणबीर कपूर की फिल्म ने पहले दिन ही 64.85 करोड़ रुपये कमा लिए. वहीं, ‘हनुमान अंश’ को इस आंकड़े तक पहुंचने में 28 दिन लगे. हालांकि, दोनों फिल्मों की रिलीज, बजट और दर्शकों का दायरा अलग है. इसलिए सिर्फ पहले दिन की कमाई से किसी फिल्म की पूरी सफलता तय नहीं की जा सकती. ‘हनुमान अंश’ ने लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिककर अपनी ताकत दिखाई थी. अब ‘रामायण’ के सामने भी यही चुनौती है. शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म कितनी लंबी पारी खेलती है, इसका फैसला आने वाले दिनों का कलेक्शन करेगा.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment