Home Box Office‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, रणबीर कपूर की मूवी ने इन 6 फिल्मों को पछाड़ा

‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, रणबीर कपूर की मूवी ने इन 6 फिल्मों को पछाड़ा

by BollywoodNewsAndMovie


रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ रिलीज के लिए तैयार हैं. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो गए हैं. फिल्म को लेकर फैंस के बीच में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. 

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार रात 8 बजे तक 11.96 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं बिना ब्लॉकसीट के फिल्म ने 9.73 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म के 2.18 लाख टिकट बिक गए हैं. फिल्म को 4,748 शोज मिले हैं. फिल्म को 20 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली है. फिल्म के 6 शोज हाउसफुल हैं. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 20 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर ली है.

फिल्म ने महाराष्ट्र में 2.59 करोड़ कमाए. दिल्ली में फिल्म ने 2.37 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं कर्नाटक में 1.96 करोड़, तेलंगाना में 75.59 लाख, गुजरात में 62.87 लाख, वेस्ट बंगाल में 54.71 लाख कमाए.

‘रामायण’ ने इन फिल्मों को पछाड़ा

इसी के साथ फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाई के मामले में चौथे नंबर पर जगह बना ली है. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने 2026 में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (9.19 करोड़), ‘आवारापन’ (8.57 करोड़), ‘धमाल 4’ (5.68 करोड़), ‘कॉकटेल 2’ (5.57 करोड़), ‘भूत बंगला’ (3.32 करोड़) और ‘वेलकम टू द जंगल’ (3.1 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

अभी ‘रामायण’ से आगे ‘धुरंधर 2’, ‘दृश्यम 3’, ‘बॉर्डर 3’ हैं. रामायण 5 नवंबर को रिलीज होगी. अभी फिल्म की रिलीज में 10 दिन बाकी हैं. ऐसे में फिल्म से एडवांस बुकिंग में आगे और भी रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीदें हैं.

2026 में ओपनिंग डे पर एडवांस बुकिंग में धमाल मचाने वाली फिल्में

1. धुरंधर 2- 53 करोड़
2. दृश्यम 3- 31.65 करोड़
3. बॉर्डर 2- 12.5 करोड़
4. मिर्जापुर द मूवी- 9.19 करोड़
5. आवारापन 2- 8.57 करोड़
6. धमाल 4- 5.68 करोड़
7. कॉकटेल 2- 5.57 करोड़
8. भूत बंगला- 3.32 करोड़
9. वेलकम टू द जंगल- 3.1 करोड़

बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं. नमित मल्होत्रा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में रणबीर कपूर राम के रोल में हैं. साई पल्लवी मां सीता का रोल प्ले कर रही हैं. वहीं यश रावण का किरदार प्ले कर रहे हैं. रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं. वहीं रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल जैसे स्टार्स भी फिल्म का हिस्सा हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment