Home Box Office‘रामायण’ से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी ‘गॉडजिला माइनस जीरो’? जानें- असल वजह

‘रामायण’ से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी ‘गॉडजिला माइनस जीरो’? जानें- असल वजह

by BollywoodNewsAndMovie


जापानी फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ भारत में 6 नंवबर को रिलीज हो रही थी. इससे एक दिन पहले रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित रामायण भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बड़े पर्दे पर महाक्लैश को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी. हालांकि अब ये क्लैश टल गया है. इसकी वजह भी सामने आ गई है.

क्यों भारत में टला ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का ‘रामायण’ से क्लैश?
दरअसल ‘लेट्स सिनेमा’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में आईमैक्स स्क्रीन अवेलेबल न होने की वजह से  जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है. यह स्थिति तब सामने आई है जब दोनों फिल्में न केवल दर्शकों को अपनी ओर खींचने के लिए, बल्कि प्रीमियम-फॉर्मेट स्क्रीन पाने के लिए भी एक-दूसरे को टक्कर देने की तैयारी कर रही थीं.

बता दें कि ‘गॉडजिला’ आईमैक्स में शूट होने वाली पहली जापानी फिल्म है, वहीं निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण राइज ऑफ अ लीजेंड’ भी उसी वीकेंड पर रिलीज़ होने वाली है और इसे भी आईमैक्स में रिलीज़ किया जाना है.

नई डेट पर हो रहा विचार
वहीं 123तेलुगु की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन का काम देख रही कंपनी पीवीआर आईएनओएक्स पिक्चर्स, फिल्म के लिए नई रिलीज डेट पर विचार कर सकती है, ताकि देश में इसे ज्यादा स्क्रीन मिल सकें. हालांकि, अभी तक रिलीज टलने या नई तारीख के बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है

वहीं अगर रिपोर्ट सच हैं और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की रिलीज भारत में टल गई है तो इस फिल्म के पास कुछ ही हफ्तों का समय है, क्योंकि इसके बाद इसे प्रीमियम फॉर्मेट्स के लिए और ज्यादा कंप्टीशन का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ और ‘ड्यून पार्ट थ्री’ जैसी फिल्में पहले ही दिसंबर में अपनी रिलीज के लिए प्रीमियम फॉर्मेट्स बुक कर चुकी हैं.

‘गॉडजिला माइनस जीरो’ के बारे में
ताकाशी यामाजाकी द्वारा निर्देशित, ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ साल 2023 की फिल्म ‘गॉडजिला माइनस वन’ का अगला पार्ट है. यह फिल्म 3 नवंबर को जापान में रिलीज होने वाली है, और 6 नवंबर से इसे उत्तरी अमेरिका के सिनेमाघरों में भी दिखाया जाएगा. 

 



Source link

You may also like

Leave a Comment