‘रामायण’ से ‘जय हनुमान’ तक, ये 10 माइथोलॉजी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका


माइथोलॉजी फिल्मों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. ‘लालो’, ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया. अब ‘रामायण’ से लेकर ‘जय हनुमान’ तक 10 माइथोलॉजी मूवीज थिएटर में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं इन 10 फिल्मों के बारे में.

‘रामायण: पार्ट 1’
फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. वो भगवान राम का किरदार निभाएंगे. वहीं एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता क रोल में हैं. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर और साई के अलावा सनी देओल, यश, अरुण गोविल, रवि दुबे जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. सोमवार को फिल्म का गाना भी रिलीज हुआ. फिल्म में यश रावण के रोल में हैं. वहीं सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं. रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं और अरुण गोविल को दशरथ के रोल में देख पाएंगे.

‘रामायण: पार्ट 2’

ये नितेश तिवारी की रामायण का दूसरा पार्ट है. फिल्म में पहले पार्ट की ही कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा. ये फिल्म 2027 में दीवाली पर रिलीज होगी. दोनों फिल्मों को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं. दोनों फिल्में बड़े बजट में बनी हैं.

ये भी पढ़ें- सामंथा की हुई गोद भराई की रस्म, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, देखिए Inside Photos

महावतार रघुनंदन
ये फिल्म 2029 में रिलीज होगी. इस फिल्म में भगवान राम की कहानी दिखाई जाएगी.  

महावतार द्वारकाधीश
फिल्म 2031 में रिलीज होगी. ये महावतार यूनिवर्स की फिल्म होगी. इस फिल्म में भगवान श्री कृष्ण की द्वारका की जर्नी दिखाई जाएगी.

कृष्णावतारम पार्ट 2
इस फिल्म की रिलीज डेट अभी ऑफिशियली अनाउंस नहीं हुई है. ये कृष्णावतारम का दूसरा पार्ट है. पहला पार्ट मई 2026 में रिलीज हुआ था. पहले पार्ट में भगवान कृष्ण की शुरुआती दिनों की जर्नी दिखाई गई थी. फिल्म के दो पार्ट और रिलीज होने हैं.

‘जय हनुमान’
ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी. फिल्म में ऋषभ शेट्टी नजर आएंगे. फिल्म में ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के रोल में होंगे. इसे प्रशानत वर्मा डायरेक्ट करेंगे. उन्होंने ही इसे लिखा है. एम.एम. कीरवानी फिल्म का म्यूजिक देंगे. नवीन येरनेनी और वाई. रवि शंकर (मैथ्री मूवी मेकर्स) प्रोड्यूस करेंगे. टी-सीरीज फिल्म को प्रेजेंट करगी.

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर से बड़ी…’ दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन पर फिल्म बना रहे रामगोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

‘शिवा- द आदियोगी’
फिल्म 2027 में रिलीज होगी. ये एनिमेटेड फीचर फिल्म होगी. इस फिल्म में भगवान शिव की कहानी दिखाई जाएगी.

‘महावतार परशुराम’
ये फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज होगी. फिल्म परशुराम की कहानी पर फोकस किया जाएगा. परशुराम भगवान विष्णु के अवतार थे. ये दशावतार पर बेस्ड एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है. 

चिरंजीवी हनुमान- द इटरनल
फिल्म के 2026 में ही रिलीज होने की खबरें हैं. राजेश मापुस्कर फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं.

‘वृषकर्म’
ये फिल्म 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म में नागा चैतन्य लीड रोल में होंगे. फिल्म को कार्तिक वर्मा दंदु डायरेक्ट कर रहे हैं. ये डार्क सुपरनैचुरल फिल्म है. फिल्म में मीनाक्षी चौधरी और स्पर्श श्रीवास्तव जैसे स्टार्स नजर आएंगे.





Source link

Related posts

‘बेथलहम कुडुंबा यूनिट’ ने ‘लोकाह चैप्टर 1’ को पछाड़ा, बनी मॉलीवुड की हाइएस्ट ग्रॉसर, 300 करोड़ क्लब में एंट्री

39वें दिन Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, ‘नीम करोली बाबा’ की बरसी कृपा, ‘मिर्जापुर’ भी रह गई पीछे

Box Office Hanuman Ansh Mirzapur The Movie And Haiwaan Collection Falls After Weekend – Entertainment News: Amar Ujala