90s Bollywood AI Photo Prompts,80s-90s का दिव्या भारती जैसा ट्रेडिशनल बॉलीवुड लुक, ये खास प्रॉम्प्ट देकर बनाएं विंटेज फोटो – 80s 90s traditional look prompts like bollywood actress divya bharti madhubala madhuri for chatgpt – Tips-tricks News


80 और 90 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्रियों का ट्रेडिशनल स्टाइल आज भी बेहद लोकप्रिय है। अब एआई (AI) की मदद से आप भी कांजीवरम साड़ी, बनारसी लेहंगे, भारी ज्वेलरी, गजरा और 35mm विंटेज फिल्म इफेक्ट वाला रेट्रो लुक री-क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ खास प्रॉम्प्ट देने होंगे।

80 और 90 के दशक का बॉलीवुड सिनेमा अपनी अनोखी शैली, सदाबहार म्यूजिक और यादगार फैशन के लिए जाना जाता है। इस दौर में अभिनेत्रियों के ट्रेडिशनल लुक में एक खास सादगी, नजाकत और आकर्षण होता था, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है। श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर जैसी अभिनेत्रियों ने भारतीय ट्रेडिशन को जिस खूबसूरती से पर्दे पर पेश किया, वह आज की डिजिटल पीढ़ी के लिए भी एक बड़ा इंस्पिरेशन है। इस समय सोशल मीडिया पर 80s 90s लुक वाली एआई जनरेटेज फोटो बहुत शेयर की जा रही है। लोग अपनी पुरानी फोटो को 80s और 90s का मॉर्डन लुक दे रहे हैं। लेकिन क्या आपके ट्रेडिशनल सारी लुक ट्राई किया है। आज नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट के जरिए 80s और 90s के क्लासिक बॉलीवुड ट्रेडिशनल लुक को री-क्रिएट कर सकते हैं।

प्रॉम्प्ट लिखते समय ध्यान रखें ये बातें

  • 80 और 90 के दशक के एस्थेटिक्स को AI इमेज जनरेटर में उतारने के लिए आपको कपड़े, मेकअप, हेयरस्टाइल और बैकग्राउंड की बारीकियों पर ध्यान देना होता है। उस दौर के ट्रेडिशनल लुक में भारी जरी वाली कांजीवरम या बनारसी साड़ियां, सिल्क के लेहेंगे, भारी मांगटीका, नथ, झुमके, और गजरा बहुत मशहूर थे।
  • मेकअप की बात करें तो डार्क बोल्ड लिपस्टिक, विंग्ड आईलाइनर, और माथे पर बड़ी गोल या चंद्र बिंदी उस लुक की पहचान हुआ करती थी।
  • AI प्रॉम्प्ट लिखते समय अगर आप 35mm फिल्म फोटोग्राफी, सॉफ्ट डिफ्यूज्ड लाइटिंग, विंटेज कलर टोन और रेट्रो इफेक्ट जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, तो इमेजेस में बिल्कुल वैसी ही सिनेमैटिक फील आती है जैसी पुरानी फिल्मों में दिखाई देती थी।

80s और 90s ट्रेडिशनल लुक के लिए प्रॉम्प्ट

A stunning 1990s Bollywood heroine in a traditional silk saree, vintage 35mm film photography style, soft golden lighting. She is wearing traditional gold jewelry including a mangtika, nose ring, heavy jhumkas, and a fresh jasmine flower garland (gajra) in her braided hair. Bold red lipstick, classic winged eyeliner, big round bindi on forehead. Cinematic grainy texture, warm vintage color palette, nostalgic Indian aesthetic, ultra-detailed, 8k resolution.

दिव्या भारती वाले लुक के लिए प्रॉम्प्ट

give me 80s traditional look like Divya Bharti

छोटा और सिपंल प्रॉम्प्ट

Inspired by the colorful, graceful 1990s Bollywood lehenga styling of Sonali Bendre in “Main Maiya Yashoda,” with a traditional festive silhouette, flowing dupatta, rich ethnic embroidery, and a soft innocent Bollywood heroine charm.

ऐसे बनाएं फोटो

  • आपको सबसे पहले ChatGPTओपन करके लॉग इन करना है।
  • फिर प्लस आइकन पर क्लिक करें और अपनी क्लियर फोटो अपलोड करें।
  • अब ऊपर दिए गए प्रॉम्प्ट को डालें।
  • इसके बाद आपकी फोटो बनकर आ जाएगी।
  • ध्यान रखें कि फोटो एकदम साफ और क्लियर होनी चाहिए।
  • अगर आप सेल्फी फोटो देंगे तो वैसी ही फोटो बनकर आएगी।
  • यदि आप लहंगे में पूरी फोटो चाहते हैं तो आपको फुल साइज फोटो ही अपलोड करनी होगी।

लेखक के बारे मेंमोना दीक्षितमोना दीक्षित टेक्नोलॉजी और गैजेट्स की दुनिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में जुड़ी हुई हैं। पिछले 9 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय मोना ने टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के बदलते परिदृश्य को बहुत करीब से देखा और कवर किया है। एक टेक जर्नलिस्ट के तौर पर मोना की विशेषज्ञता नए गैजेट्स के रिव्यूज, लॉन्च इवेंट्स और एआई (AI) की दुनिया में हो रहे बदलावों पर है। उनकी पैनी नजर ना केवल लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर रहती है, बल्कि वह ऑडियो डिवाइसेस और वियरेबल्स को भी गहराई से परखती हैं। मोना के पास कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, एआई (AI) इनोवेशन और स्मार्टफोन मार्केट की भी अच्छी समझ है। टेक्नोलॉजी की जटिल चीजों को सरल लाइफ-हैक्स (Tips & Tricks) में बदलने और भविष्य की टेक्नोलॉजी (Future Tech) का सटीक विश्लेषण करने में वह एक्‍सपर्ट हैं।
मोना का मानना है कि तकनीक का असली पैमाना केवल उसके ‘स्पेसिफिकेशन्स’ नहीं, बल्कि ‘यूजर एक्सपीरियंस’ है। उनका असली हुनर जटिल तकनीकी शब्दावली को आसान और बोलचाल की भाषा में ढालना है, ताकि एक सामान्य पाठक भी तकनीक का पूरा लाभ उठा सके। उनके लिए तकनीक का अंतिम उद्देश्य जीवन को सरल और बेहतर बनाना है।
मोना का असली हुनर मुश्किल तकनीकी जानकारी को आसान और बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। उनका मानना है कि तकनीक का असली मकसद जीवन को सरल बनाना है। मोना ने बैचलर ऑफ साइंस के बाद IMS Noida, मेरठ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (Master of Journalism and Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन क‍िया है। नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन के साथ जुड़ने से पहले वह प्रमुख टेक्‍नोलॉजी वेबसाइट- टेक्‍लूसिव (Techlusive) और न्‍यूजबाइट्स (Newsbytes) में काम कर चुकी हैं।
और पढ़ें



Source link

Related posts

हॉलीवुड के बड़े सितारे ऑडियोबुक की ओर क्यों रुख कर रहे हैं?

‘दाढ़ी देखी और थमा दिया आतंकी का रोल…’, 9/11 के बाद मुस्लिम एक्टर्स ने क्या झेला? – 9 11 terrorist attack world trade center twin towers Muslims Hollywood rttm

9/11 ने बदल दिया हॉलीवुड! ‘स्पाइडर-मैन’ से ‘मेन इन ब्लैक’ तक ऐसे बदले फिल्मों के सीन – 9 11 US attack Twin Towers World Trade Centre Spiderman Man in Black 2 rttm