Home Box Office‘रामायण’ 2 दिनों में 100 करोड़ के पार, दूसरे दिन ‘गदर 2’ समेत 7 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

‘रामायण’ 2 दिनों में 100 करोड़ के पार, दूसरे दिन ‘गदर 2’ समेत 7 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

by BollywoodNewsAndMovie


नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होते ही छा गई है. इसका सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक पर दबदबा देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग तो की साथ ही दूसरे दिन भी अच्छी खासी कमाई की. हालांकि, फर्स्ट डे मुकाबले दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट जरूर दर्ज की गई है.

भले ही दूसरे दिन ‘रामायण’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ समेत 5 बड़ी फिल्मों के दो दिनों की कमाई के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की और किसके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

‘रामायण’ का डे-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘रामायण’ का स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है. इसकी वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया. 
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ का बिजनेस किया.
– जबकि दूसरे दिन रात 9.30 बजे 40.99 करोड़ का कारोबार किया.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 105.84 करोड़ हो चुका है.
– हालांकि, इसकी कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ ने पहले दिन तोड़ा ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

दूसरे दिन ‘गदर 2’ समेत 7 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

इसके साथ ही ‘रामायण’ ने दो दिनों में बंपर कमाई कर ली है, जिसके बाद इसने ‘गदर 2’ समेत ‘बाहुबली 2’ जैसी 7 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. देखिए उन पांच फिल्मों की लिस्ट…

1. केजीएफ 2- 100.74 करोड़
2. टाइगर 3- 101 करोड़
3. सिंघम अगेन- 86 करोड़
4. स्त्री 2- 83.20 करोड़
5. गदर 2- 83.18 करोड़
6. बाहुबली 2 कनक्लूजन- 81.50 करोड़
7. टॉक्सिक- 79.25 करोड़ 

(नोट- फिल्मों के दो दिनों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)

2026 की बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘रामायण’

गौरतलब है कि ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की और इसी के साथ ही ये इस साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई. इसने अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया. वहीं, चौथी ऑल टाइम ओपनर फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम ही किया.

बहरहाल, ‘रामायण’ के बारे में बात की जाए तो अभी फिल्म का पहला पार्ट रिलीज किया गया है. इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म को 5 नवंबर को रिलीज किया गया था. वहीं, दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, यश, राघव जुयाल जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment