Home Viralराहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज

राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज

by BollywoodNewsAndMovie


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च किया. इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक कार्यकर्ता को कोहनी मारते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, बीजेपी को बैठे-बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया. 

बीजेपी ने शेयर किया वीडियो, कसा तंज

बीजेपी ने एक्स पर हैंडल शेयर करते हुए तंज कसा है. बीजेपी ने कहा है कि झूठ पे झूठ और 99 हार के बाद. देखिए राहुल गांधी की हालत. अब तो अपने ही कार्यकर्ताओं को दना दन… वहीं, वीडियो पर टैक्सट लिखा है कि लगातार मिलती हार से तिलमिलाए राहुल गांधी, अब कांग्रेसियों को ही पीटने लगे हैं. 

क्या है वीडियो में? 

वहीं, अगर इस वीडियो को देखेंगे तो सभी नेता और कार्यकर्ता सड़क पर मार्च करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. इसमें नेहा बोरा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी नजर आ रहे है. प्रियंका और नेहा आगे चल रही हैं, वहीं एक दम से कुछ कार्यकर्ता इनकी तरफ से आगे बढ़ते नजर आते हैं, तभी राहुल गांधी आसपास के लोगों को रोकते हैं, और कोहनी मारते हैं. अब वीडियो वायरल हो रहा है. 

बीजेपी ने मार्च को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इंडिया गठबंधन के मार्च पर बड़ा हमला बोला. इसमें उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके साथ देश को अराजकता की आग में धकेलने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में जो घटिया सीन देखे गए. उनकी भारत के इतिहास में कोई मिसाल नहीं है. कोर्ट को प्रभावित करने और डराने के लिए भीड़ लाना, मेरा मानना ​​है कि विपक्ष के किसी भी नेता ने पहले कभी ऐसा नहीं किया होगा.



Source link

You may also like

Leave a Comment