Home Viral‘राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया, हमारा रिश्ता ही ऐसा’, वायरल वीडियो पर डीके शिवकुमार का खंडन, BJP पर आरोप – rahul gandhi not push me dk shivakumar hits back bjp over delhi protest viral video

‘राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया, हमारा रिश्ता ही ऐसा’, वायरल वीडियो पर डीके शिवकुमार का खंडन, BJP पर आरोप – rahul gandhi not push me dk shivakumar hits back bjp over delhi protest viral video

by BollywoodNewsAndMovie


कर्नाटक बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में विपक्ष के ‘लोकतंत्र मार्च’ के दौरान मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को कथित तौर पर धक्का देकर पीछे किए जाने की घटना को पूरे राज्य का अपमान करार दिया। वहीं इस मामले में डीके शिवकुमार का बयान आया है।

Rahul gandhi shivakumar
बेंगलुरु : 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में विपक्ष के विरोध मार्च था। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडया पर सामने आया। बीजेपी ने भी इसे पोस्ट किया। वीडियो पोस्ट करते हुए बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को धक्का देकर पीछे कर दिया। अब इस मामले में डीके शिवकुमार का बयान आया है। उन्होंने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी झूठ फैला रही है। राहुल गांधी ने उन्हें धक्का नहीं दिया था।

डीके शिवकुमार की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बीच आई है। वीडियो में मार्च के दौरान राहुल के साथ चलने की कोशिश कर रहे कर्नाटक के मुख्यमंत्री को भीड़ के बीच धक्का देकर पीछे करते दिखाया गया है।