रजनीकांत की ‘जेलर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।
Jailer 2 BO Day 1 Prediction: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत लंबे समय से अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फैंस भी ‘जेलर 2’ के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। वहीं, अब फिल्म को लेकर उम्मीद है कि ये रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी। ऐसे में नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ के ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने दोपहर तीन बजे तक कितना कमा लिया है।
दोपहर तीन बजे तक का कलेक्शन
‘जेलर 2’ को लेकर उम्मीद की जा रही है कि ये तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक दर्ज कर सकती है। रजनीकांत की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ की इस सीक्वल यानी ‘जेलर 2’ ने भारत और विदेशों में एडवांस बुकिंग के शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं। फिल्म में हर कोई रजनीकांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहा है। रजनीकांत फिर से अपने पुराने स्वैग में नजर आ रहे हैं। अब फिल्म के डे वन के कलेक्शन की बात करें तो तीन बजे ‘जेलर 2’ ने शानदार कमाई कर ली है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने 24.09 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड करीब 125 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
जानें किस भाषा में हुई कितनी कमाई
तमिल – 18.86 करोड़ रुपये
तेलुगु- 3.94 करोड़ रुपये
हिंदी – 1.13 करोड़ रुपये
कन्नड़- 0.16 करोड़ रुपये
‘जेलर 2’ की कास्ट
‘जेलर 2’ की बात करें तो ये फिल्म साल 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। पहला पार्ट भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट किया था। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए हैं।