Home Viralलाठी-थप्पड़ और लात-घूंसे… स्कूल परिसर में छात्रों-ग्रामीणों की भिड़ंत का VIDEO – khagaria school fight students villagers viral video morakahi lclcn

लाठी-थप्पड़ और लात-घूंसे… स्कूल परिसर में छात्रों-ग्रामीणों की भिड़ंत का VIDEO – khagaria school fight students villagers viral video morakahi lclcn

by BollywoodNewsAndMovie


बिहार के खगड़िया में स्कूल परिसर के अंदर छात्रों और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल फुटेज मोरकाही थाना क्षेत्र के मारर गांव स्थित कन्या उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय का बताया जा रहा है. वीडियो में दोनों पक्षों के बीच थप्पड़, लात-घूंसे और लाठी चलती नजर आ रही है. इस घटना में एक छात्र के घायल होने की भी जानकारी है.

बताया जाता है कि यह घटना बीते शनिवार यानी 19 सितंबर की है. कुछ ग्रामीण किसी मामूली बात को लेकर स्कूल पहुंचे थे. वहां कुछ छात्रों से उनकी कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया. इसके बाद स्कूल परिसर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में बदल गया. दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई.

यह भी पढ़ें: रिश्ता शर्मसार, खगड़िया में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें कई लोग एक-दूसरे से हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं. हालात बिगड़ने की सूचना मिलने पर 112 की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई और स्कूल परिसर में चल रहा विवाद शांत कराया गया.

देखें वीडियो…

पुलिस ने कहा- मामूली बात पर हुआ विवाद

मोरकाही थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि स्कूल परिसर में मामूली बात को लेकर मारपीट हुई थी. पुलिस के पहुंचने के बाद हालात सामान्य हो गए हैं. घटना में एक छात्र के घायल होने की बात भी सामने आई है. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है.

इधर, स्कूल के HM दिनेश मोची ने मोरकाही थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो को भी मामले की जांच के दौरान देखा जा सकता है.

फिलहाल स्कूल परिसर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है. पुलिस अब मारपीट में शामिल लोगों की पहचान और घटना के पूरे कारणों की जांच में जुटी है. मामले में आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment