Home Viralकरियर में ये 5 गलतियां पैसा कमाने से रोक सकती हैं, शख्स ने अपने Video में गिनाए प्वाइंट्स

करियर में ये 5 गलतियां पैसा कमाने से रोक सकती हैं, शख्स ने अपने Video में गिनाए प्वाइंट्स

by BollywoodNewsAndMovie


आज के जॉब मार्केट में सैलरी बढ़ाने के लिए सिर्फ मेहनत काफी नहीं है। एक अनुभवी प्रोफेशनल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर पांच ऐसी करियर संबंधी गलतियां बताई हैं, जो कर्मचारियों को अधिक कमाई करने से रोकती हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ‘वफादारी का कोई मूल्य नहीं होता’। क्षितिज कुमार ने अपने 15 साल के अनुभव के आधार पर यह सलाह दी है। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @by.kshitiz नामक हैंडल से शेयर किया गया है। क्षितिज कुमार ने वीडियो में बताया कि ज्यादातर लोगों को सैलरी की समस्या नहीं होती, बल्कि करियर स्ट्रेटजी की समस्या होती है। उनका कैप्शन था- “आपकी सैलरी तब बढ़ती है जब आपकी मार्केट वैल्यू बढ़ती है।”  

‘करियर में ये 5 ग​लतियां न करें’ 

शख्स ने अपने वीडियो में जो 5 गलतियां बताईं वो इस प्रकार हैं-

  • पहली गलती: उन्होंने जोर देकर कहा, “वफादारी का कोई मूल्य नहीं होता, मार्केट आपको अतिरिक्त भुगतान करती है।” कई कर्मचारी एक कंपनी में सालों तक इसलिए रहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वफादारी से प्रमोशन और अच्छी सैलरी मिलेगी। लेकिन वास्तविकता यह है कि नई भर्ती वाले अक्सर पुराने कर्मचारियों से ज्यादा सैलरी लेकर आते हैं। मार्केट रेट चेक करते रहना और ग्रोथ न दिखने पर स्विच करने पर विचार करना जरूरी है।
  • दूसरी गलती: क्षितिज ने कहा, “नई स्किल्स न सीखना: भाई, आपकी डिग्री यह तय नहीं करती; आपकी स्किल्स ही आपकी नई सैलरी तय करती हैं।” डिग्री सिर्फ शुरुआत है। आज के समय में हाई-इनकम स्किल्स ही सैलरी तय करते हैं। पुरानी डिग्री पर निर्भर रहकर एक ही काम सालों तक करते रहने से मार्केट वैल्यू नहीं बढ़ती। इंडस्ट्री के बदलावों के साथ खुद को अपडेट रखना जरूरी है। 
  • तीसरी गलती: उन्होंने स्पष्ट किया, “नौकरी बदलने का डर: भाई, अगर तुम नौकरी नहीं बदलोगे, तो बड़ी सैलरी नहीं कमा पाओगे। तुम्हें अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलना होगा और नौकरी बदलनी होगी।” कई लोग कम्फर्ट जोन में रहकर सैलरी स्टैग्नेंट होने देते हैं। नौकरी बदलने से ही अक्सर 20-50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव होती है। जोखिम लेने से ही बड़ा फायदा मिलता है।
  • चौथी गलती: क्षितिज कुमार के अनुसार, “नेटवर्किंग नहीं है? भाई, नई नौकरियां रेफरल से ही मिलती हैं। आजकल जॉब बोर्ड या लिंक्डइन से नौकरियां आसानी से नहीं मिलतीं। बस अपने कनेक्शन बनाओ।” आजकल ज्यादातर अच्छी नौकरियां रेफरल से आती हैं। जॉब पोर्टल्स या सिर्फ लिंक्डइन पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं। प्रोफेशनल कनेक्शंस बनाना जरूरी है।
  • पांचवी और आखिरी गलती: उन्होंने चेतावनी दी, “आपका कम्फर्ट ज़ोन: भाई, यह आपको सुरक्षित तो रखेगा, लेकिन आपको गरीब भी बनाए रखेगा। अगर आप अपनी सैलरी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलना होगा।” सुरक्षित महसूस करना अच्छा है, लेकिन इससे गरीबी बनी रहती है। सैलरी बढ़ाने के लिए जोखिम उठाना पड़ता है।

वीडियो को इस कैप्शन के साथ साझा किया गया था, “ज्यादातर लोगों को वेतन की समस्या नहीं होती। उन्हें करियर रणनीति की समस्या होती है।” 

गौरतलब है कि, इससे पहले जॉब को कोसने वालों को सलाह देती महिला का वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

ये भी पढ़ें –

अपनी जॉब को पल-पल कोसने वालों को महिला ने दी अहम सलाह, Video देख यूजर्स बोले- ‘इस समय नौकरी होना सौभाग्य’





Source link

You may also like

Leave a Comment