Home Bigg Boss 20लॉकडाउन में करण से मिलने के बहाने ढूंढती थीं उदिति, बोलीं- वाइल्ड कार्ड में आ भी गया तो…, Tv Hindi News

लॉकडाउन में करण से मिलने के बहाने ढूंढती थीं उदिति, बोलीं- वाइल्ड कार्ड में आ भी गया तो…, Tv Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Uditi Singh: क्या एक्टर करण वाही बिग बॉस 20 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल हो सकते हैं? अगर ऐसा हुआ तो उदिति इस सिचुएशन को कैसे हेंडल करेंगी?

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं एक्ट्रेस ने उदिति सिंह ने हालिया एपिसोड में करण वाही के साथ अपने रिश्ते पर बात की। उदिति ने बताया कि उनका और एक्टर करण वाही का रिश्ता किस तरह शुरू हुआ था, वह इस रिश्ते में कितनी सीरियस थीं और फिर यह रिश्ता टूटा कैसे? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो शायद फैंस काफी वक्त से जानना चाह रहे थे, लेकिन अब बिग बॉस हाउस में उन्हें सिर्फ उदिति ही नहीं, बल्कि अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज की निजी जिंदगी के बारे में बहुत सी बातें जानने को मिलेंगी। बहुत से फैंस ने बिग बॉस 20 को यह कहकर ट्रोल किया था कि इस बार दमदार कंटेस्टेंट नहीं आए हैं, लेकिन कयास यह लगाए जा रहे हैं कि असली धमाका तो वाइल्ड कार्ड एंट्री के वक्त होगा।

उदिति ने खोले करण संग रिश्ते की पोल

उदिति ने घर के साथी सदस्यों (माही विज, काजी तौकीर और अमन गांधी) के साथ बातचीत में कहा कि उनका और करण वाही का रिश्ता लगभग ढाई साल तक चला और दोनों का अलग होना काफी भावनाओं से भर देने वाला रहा था। उदिति ने बातचीत के दौरान वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर भी बात की और कयास लगाए कि हो सकता है मेकर्स करण वाही को घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनाकर ले आएं। उदिति ने कहा कि वह काफी वक्त पहले ही मूव ऑन कर चुकी हैं और अगर करण घर में बतौर वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आते भी हैं, तो भी उनके लिए वह किसी और घरवाले की तरह ही रहेंगे।

माही को हुई थी शो में यह गलतफहमी

बातचीत के दौरान माही विज ने कहा, “पहले तो मुझे लगा कि दोनों लोग साथ में आ रहे हो।” जहां काजी को इस बात का कोई अंदाजा ही नहीं था कि यह किस बारे में बात हो रही है, वहीं अमन गांधी ने सुझाव दिया कि उन्हें किसी का भी नाम लेने से बचना चाहिए। उदिति ने जवाब दिया कि उन्हें करण का नाम लेने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वह कोशिश करती हैं कि किसी का नाम नहीं लें। उदिति ने कहा कि शुरू में रिश्ता खत्म करना स्वीकार कर पाना मुश्किल था। एक्ट्रेस ने बताया कि यह फेज कितना मुश्किल था लेकिन फिर चीजें धीरे-धीरे आसान होती चली गईं।

यूं हुई उदिति की करण से बातचीत

उदिति ने बताया कि वह और करण करीब ढाई साल तक साथ रहे थे और यही वजह थी कि उनके लिए यह ब्रेकअप बहुत मुश्किल था। अब कैसे वह जिंदगी में इस रिश्ते से बहुत आगे बढ़ चुकी हैं, यह बताते हुए उदिति ने कहा, “अब ऐसा कुछ भी नहीं है। दिख भी जाए तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।” उदिति ने याद किया कि कैसे उन्होंने ही इस रिश्ते में पहल की थी और करण को मैसेज किया। यह तब की बात है जब करण एक रेस्त्रां ढूंढ रहे थे। तब उदिति ने करण को अपने घर के करीब एक फूड स्पॉट बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने और उदिति ने तीन दिन साथ बिताए। वो दोनों साथ में शॉपिंग जाते, डिस्को जाते और कॉमन फ्रेंड्स के साथ वक्त बिताते।

शादी की प्लानिंग कर रहे थे करण-उदिति

दोनों ने डेटिंग शुरू करने से पहले साथ में काफी वक्त बिताया। उदिति ने यह भी बताया कि कैसे वह लॉकडाउन के दौरान भी करण से मिलने जाया करती थीं। वह ऐसी जॉब ढूंढने लगी थीं, जिसके बहाने वह करण के नजदीक रह सकें। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वह उनके साथ अपने फ्यूचर को लेकर सीरियस थीं और शादी के बारे में उनसे बातचीत भी कर चुकी थीं। उदिति ने कहा, “हम दोनों डेटिंग करने और शादी करने को लेकर काफी सीरियस थे। शादी वाला चक्कर भी था।”



Source link

You may also like

Leave a Comment