‘वाइब’ और ‘दायरा’ की दूसरे दिन बढ़ी कमाई, शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया शानदार कलेक्शन


कुणाल खेमू की लिखी, निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘वाइब’ और करीना कपूर की ‘दायरा’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। ‘वाइब’ एक्शन-कॉमेडी फिल्म को ऑनलाइन मिले-जुले रिव्यू मिले और टिकट खिड़की पर इसकी ओपनिंग ठीक-ठाक रही। रिलीज के दिन इसने 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, वीकेंड पर कमाई में उछाल देखने को मिला। वहीं फिल्म ‘दायरा’ ने पहले दिन उम्मीद से कम कमाई की और इसने 1.00 करोड़ कमाए थे। भले ही दोनों फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है, लेकिन दूसरे दिन ‘वाइब’ और ‘दायरा’ की कमाई में बढ़त देखने को मिली।

‘वाइब’ का दूसरा दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे दिन ‘वाइब’ने 2.65 करोड़ की कमाई की। फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21% रही, लेकिन पहले दिन की कमाई के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर इसमें 55% की बढ़ोतरी देखी गई। अभी तक इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.35 करोड़ हो गया है। फिल्म को हिट बनाने के लिए इसकी कमाई में बड़ा उछाल आना जरूरी है।

दायरा की दूसरे दिन की कमाई

फिल्म ‘दायरा’ की बॉक्स ऑफिस कमाई में दूसरे दिन बढ़ोतरी देखी गई। ओपनिंग डे पर 1.00 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 2,062 शो में 1.60 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 2.60 करोड़ हो गया है, जबकि अब तक इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 3.10 करोड़ है। दूसरे दिन कमाई में हुई यह बढ़ोतरी बताती है कि ओपनिंग डे की तुलना में दर्शकों से बेहतर रिस्पॉन्स मिला है।

कुणाल खेमू ने सास शर्मिला टैगोर को किया डायरेक्ट

हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म में शर्मिला टैगोर का होना हमेशा से प्लान का हिस्सा था तो कुणाल ने इस पर बात करते हुए ANI से कहा, ‘शर्मिला जी के साथ काम करना मेरे लिए एक तरह से शॉट इन द डार्क था। मैंने उनसे पूछा कि फिल्म में एक कैमियो है। क्या आप इस रोल को निभाएंगी। उन्होंने मुझसे फिल्म की कहानी का सिनॉप्सिस मांगा। फिर मैंने उन्हें फिल्म की कहानी बताई और उन्होंने कहा कि मैं तो वैसे भी ये फिल्म करने वाली थी।’ 

ये भी पढ़ें – कुणाल खेमू की ‘वाइब’ ने ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को छोड़ा पीछे, पहले दिन की 2.25 करोड़ की कमाई

Latest Bollywood News





Source link

Related posts

‘हनुमान अंश’ की दहाड़ से हिली ‘मिर्जापुर’ की गद्दी, जानें- ‘दायरा’, ‘वाइब’ और ‘इरुमुडी’ का हाल, Bollywood Hindi News

कुणाल खेमू की ‘वाइब’ निकली आगे, करीना की ‘दायरा’ का ऐसा हाल, जानें 9 बजे तक का कलेक्शन

Box Office Hanuman Ansh Sees Another Jump Beats Dayara And Vibe Check Saturday Collection – Entertainment News: Amar Ujala