‘दायरा’ की धीमी शुरुआत
फिल्म ‘दायरा’ आज 18 सितंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर फीकी रही है। ‘दायरा’ ने कल शनिवार को 1.60 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का दो दिनों में टोटल कलेक्शन 2.60 करोड़ हो गया है।
‘दायरा’ और ‘वाइब’ से बेहतर ‘रेजिडेंट ईविल’ के हाल
‘रेजिडेंट ईविल’ भी ‘दायरा’ और ‘वाइब’ के साथ 18 सितंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन जैक क्रेगर ने किया है और इसमें ऑस्टिन अब्राम्स अहम किरदार में हैं। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का दो दिनों का टोटल कलेक्शन 5.80 करोड़ हो गया है।
‘हनुमान अंश’ की कमाई में फिर उछाल
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के 44 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर बनी हुई है। फिर से इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला है। कल शनिवार को इसने 9.75 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 258.14 करोड़ का हो गया है।