Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर (Qazi Tauqeer) का कनिका मान (Kanika Mann) को लेकर किया गया ‘लॉलीपॉप’ वाला कमेंट चर्चा में है. इस मामले पर सलमान खान (Salman Khan) के रिएक्शन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. अब सामने आए वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान काजी को उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. प्रोमो सामने आने के बाद यह साफ है कि आने वाले एपिसोड में इस मुद्दे पर काजी को सलमान की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा.
कनिका मान विवाद में काजी पर भड़के सलमान खान (Salman Khan criticizes Qazi Tauqeer over his lollipop comment)
Salman ne li #QaziTouqeer ki class aur #KanikaMann ki side.
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBossOnJioHotstarpic.twitter.com/UQTIlmaz2E
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 3, 2026
आपको बता दें मेकर्स द्वारा शेयर किए प्रोमो में सलमान खान काज़ी तौकीर को उनके कमेंट के लिए टोकते हुए कहते हैं, “काजी पहले तीन हफ़्तों में तुम बहुत सीधे गए, इस हफ़्ते आप गलत चले गए. आपका इरादा चाहे जो भी हो, लेकिन जब किसी को आपका इरादा समझ में नहीं आया…या गलत लगा है तो आपको बस पीछे हट जाना चाहिए था. आपने उसको रबर कर दिया, आपने उसको स्ट्रेच कर दिया, इसी वजह से आप गलत चले गए.”
काजी तौकीर ने कनिका मान से माफी मांगने से किया था मना
इसके बाद सलमान खान ने कनिका से पूछा कि क्या काजी तौकीर ने उनसे माफी मांगी है, तो एक्ट्रेस ने मना कर दिया और कहा कि काज़ी असल में इस बात पर अड़े थे कि वह माफ़ी नहीं मांगेंगे: “नहीं सर, असल में इनमें से कोई भी ऐसा नहीं है जो मर्ज़ी से बोलें, मैं सॉरी नहीं बोलूंगी.” जब काज़ी ने बीच में टोकते हुए कहा कि उन्होंने उनसे माफ़ी मांगी है, तो सलमान ने सीधे कहा कि उन्होंने उन्हें माफ़ी मांगते हुए नहीं देखा. सलमान काजी से कहते हैं, ”हमने नहीं देखा आपको इनको सॉरी बोलते हुए. गोली खा लूंगा, सॉरी नहीं खाऊंगा.”
Reporting Live Trailer: सच की तलाश में निकलीं परिणीति चोपड़ा, ‘रिपोर्टिंग लाइव’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
कनिका मान और काजी तौकीर के बीच हुई थी बहस
‘बिग बॉस 20’ में कनिका मान और काजी तौकीर के बीच एक बार फिर बहस देखने को मिली. काजी के ‘लॉलीपॉप’ से जुड़े मजाक पर कनिका ने नाराजगी जताते हुए उन्हें तुरंत टोका. उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस तरह के कमेंट्स को लेकर अपनी सीमाएं साफ कर चुकी हैं और उन्हें यह बात मजाकिया नहीं लगी. कनिका ने काजी के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए अपना पक्ष रखा और बाद में बातचीत से हट गईं. इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
इस हफ्ते नॉमिनेट हैं ये सदस्य
अरिश्फा खान और आसिफ खान को छोड़कर इस हफ्ते 2-4 नहीं बल्कि 11 कंटेस्टेंट डेंजर जोन में हैं. दर्शक शो को JioHotstar पर भी देख सकते हैं. ‘तथास्तु’ थीम के साथ शुरू हुए इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को गेम में बने रहने के लिए अतिरिक्त मौके दिए जा रहे हैं. इसके बावजूद ईशा रिखी के बाद रीति तिवारी को मिडवीक एविक्शन के चलते घर से बाहर होना पड़ा.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. सलमान खान ने काजी तौकीर को क्यों फटकार लगाई? (Why did Salman Khan school Qazi Touqeer?)
‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान ने कनिका मान को लेकर किए गए काजी तौकीर के ‘लॉलीपॉप’ कमेंट पर नाराजगी जाहिर की और उनके व्यवहार को लेकर उन्हें फटकार लगाई.
Q2. काजी तौकीर ने कनिका मान के बारे में क्या कहा था? (What did Qazi Touqeer say about Kanika Mann?)
काजी ने बातचीत के दौरान ‘लॉलीपॉप’ को लेकर एक मजाक किया था, जिस पर कनिका मान ने आपत्ति जताई थी.
Q3. कनिका मान ने काजी के कमेंट पर क्या प्रतिक्रिया दी? (How did Kanika Mann react to Qazi’s remark?)
कनिका ने काजी को तुरंत टोका और साफ किया कि उन्हें यह मजाक पसंद नहीं आया. उन्होंने अपनी सीमाएं बनाए रखने की बात भी कही.
Q4. सलमान खान ने काजी को क्या सलाह दी? (What advice did Salman Khan give Qazi Touqeer?)
प्रोमो के मुताबिक, सलमान खान ने काजी के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए उन्हें सही राह चुनने की नसीहत दी.
Q5. ‘बिग बॉस 20’ में यह मामला कब सामने आया? (When did the controversy between Kanika and Qazi happen?)
कनिका और काजी के बीच यह विवाद घर में बातचीत के दौरान सामने आया, जिसके बाद वीकेंड का वार में सलमान खान ने इस मुद्दे पर काजी से बात की.
Tags : bigg boss 20 | bigg boss 20 contestant list | Bigg Boss 20 Full Episode | Bigg Boss 20 Exclusive | Bigg Boss 20 Contestants Names | Bigg Boss 20 Latest Episode | Salman Khan | Qazi | Qazi Touqeer