Jailer 2 Box Office Records: दुनियाभर में इतिहास रच गई रजनीकांत की ‘जेलर 2, 830 करोड़ के पार हुई कमाई, बॉक्स ऑफिस पर बने 5 तगड़े रिकॉर्ड


Last Updated:

75 साल की उम्र में भी सुपरस्टार रजनीकांत की बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत आज भी कायम है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में तहलका मचाते हुए 830 करोड़ रुपये से ज्यादा की छप्परफाड़ कमाई कर ली है. रजनीकांत की इस फिल्म ने न सिर्फ मेकर्स को मालामाल किया है, बल्कि तमिल सिनेमा के इतिहास की रिकॉर्ड बुक को भी पूरी तरह बदलकर रख दिया है.

नई दिल्ली. साल 2026 की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘जेलर 2’ अब सिनेमाघरों में अपने सफर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है. इस फिल्म की कामयाबी के साथ सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी बादशाहत को चुनौती देना नामुमकिन है. दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई के साथ ‘जेलर 2’ ने अब 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

सैकनिल्क के मुताबिक, सन पिक्चर्स के बैनर तले करीब 350 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने 28 दिनों में भारत में 473.05 करोड़ रुपये नेट का शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, विदेशी बाजारों में भी थलाइवा का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, जहां से फिल्म ने 277.05 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

दुनियाभर में 830.30 करोड़ रुपये की छप्परफाड़ कमाई के साथ सीक्वल फिल्म ने इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही फिल्म ने अपने बजट पर 34.66 फीसदी का तगड़ा रिटर्न भी दर्ज किया है. हालांकि, कमाई के इन आंकड़ों के अलावा रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर और भी 5 तगड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

Add News18 as
Preferred Source on Google

तमिल सिनेमा की सबसे कमाऊ फ्रेंचाइजी: साल 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने 607.28 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. अब ‘जेलर 2’ ने दुनियाभर में 830 करोड़ रुपये की छप्परफाड़ कमाई कर डाली है. दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़ों को मिला दिया जाए तो इस फ्रेंचाइजी का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1438.34 करोड़ तक पहुंच गया है. इसके साथ ही ‘जेलर’ आधिकारिक तौर पर कॉलीवुड के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म: वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 830 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई करते ही ‘जेलर 2’ ने नया इतिहास रच दिया है. इस फिल्म ने रजनीकांत की ही साल 2018 में आई साइंस-फिक्शन फिल्म ‘2.0’ (691 करोड़) के लंबे समय से कायम रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. इस कमाई के साथ ‘जेलर 2’ दुनियाभर में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

रजनीकांत की लगातार दूसरी हाईएस्ट ग्रोसिंग मूवी: सुपरस्टार रजनीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत साबित करते हुए लगातार दूसरे साल तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म देने का कारनामा कर दिखाया है. साल 2025 में लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी ‘कुली’ ने 516.81 करोड़ का बिजनेस किया था. अब ‘जेलर 2’ ने इस सिलसिले को बरकरार रखते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

दो फ्रेंचाइजी और हर पार्ट बना साल का नंबर 1: ‘रोबोट’ सीरीज (‘एंथिरन’-2010 और ‘2.0’-2018) की सफलता के बाद अब ‘जेलर’ और ‘जेलर 2’ ने भी अपनी-अपनी रिलीज के साल में सबसे बड़ी तमिल फिल्म बनने का गौरव हासिल किया है. इस उपलब्धि के साथ ही रजनीकांत भारतीय सिनेमा के इकलौते ऐसे सुपरस्टार बन गए हैं, जिनके नाम दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी हैं और उन दोनों ही सीरीज की हर एक फिल्म अपने साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

टॉप-5 में रजनीकांत की 4 फिल्मों का कब्जा: ‘जेलर 2’ के पहले पायदान पर काबिज होते ही दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 तमिल फिल्मों की लिस्ट में रजनीकांत का एकतरफा दबदबा कायम है. कॉलीवुड के ऑल-टाइम ग्लोबल बॉक्स ऑफिस चार्ट के टॉप पांच स्थानों में से चार पर अकेले रजनीकांत की फिल्मों का राज है, जिनमें ‘जेलर’, ‘जेलर 2’, ‘2.0’ और ‘कुली’ शामिल हैं. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Related posts

‘रामायण’ ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, इन 7 फिल्मों को पछाड़कर की ताबड़तोड़ कमाई

‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ को कमाई में पछाड़ा

8वें दिन रणबीर की Ramayana का शॉकिंग कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर अचानक बदला कमाई का गणित