American Woman Living In Bihar Village: बिहार में हम भारतीय तो जैसे-तैसे रह ही लेते हैं। हमें आदत है, लेकिन क्या एक विदेशी महिला भी बिहार में रह सकती है? अमेरिका से महिला ने यह करके दिखाया है। पारंपरिक तरीके से एक बिहारी गांव में रह रही हैं अमेरिकी महिला अब वायरल हो गई हैं।

घर के काम भी
इस अमेरिका महिला ने अपनी दिनचर्या की पूरी अपडेट इंस्टाग्राम प्रोफाइल में दी है। वो अपनी शादी और फिर बिहार में बसने के बाद की लाइफ की पूरी झलक वीडियो में दिखाती हैं। इसमें इंडियन खाना बनाते और कपड़े धोने से जैसे काम भी करती हैं। वीडियो Singhfamily2.0 नाम के प्रोफाइल से शेयर किये गए हैं।
अमेरिकन लिविंग इन बिहार
इसी टाइटल के साथ वो अपनी पूरी लाइफ दिखाती हैं। वीडियो में उन्हें रोटी बनाते भी देखा जा सकता है और साड़ी वाले ट्रेडिशनल अंदाज में भी। आप भी वीडियो देखिए।
200 साल पुराना घर
वो सभी वीडियो में उस घर में रहती दिखती हैं जो उनके पति का पैतृक घर है। उन्होंने एक वीडियो में बताया है कि ये घर 200 साल पुराना है। एक में तो वो चाय बनाती भी दिखती है।
खुश रहना जरूरी है
उनके वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि कैसे भी रहो पर खुश रहना जरूरी है। एक यूजर ने लिखा है कि तुम तो सच में इंडियन बहू बन गई हो। हर वीडियो में वो बिंदी और सिंदूर के साथ ट्रेडिशनल अंदाज में जो दिखती हैं।

