Home Box Officeशाहरुख-सलमान से अजय-आमिर तक, जब दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर टकराए ये सुपरस्टार्स

शाहरुख-सलमान से अजय-आमिर तक, जब दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर टकराए ये सुपरस्टार्स

by BollywoodNewsAndMovie


दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश होती है. कई बड़े-बड़े स्टार्स के बीच में जंग देखने को मिलती है. दिवाली के मौके पर एक्टर्स अपनी फिल्म रिलीज का इंतजार करते हैं. बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान वर्सेस सलमान खान, अजय देवगन और आमिर खान तक के बीच में क्लैश देखने को मिला है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में.

‘डॉन’ वर्सेस ‘जान-ए-मन’
दोनों फिल्में 2006 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी. ‘डॉन’ में शाहरुख खान नजर आए थे. वहीं ‘जान-ए-मन’ में सलमान खान और अक्षय कुमार थे. इस क्लैश में ‘डॉन’ बाजी मार ली थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ‘डॉन’ ने ग्रॉस 67.72 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ‘जान ए मन’ ने 45.80 करोड़ का बिजनेस किया था.

‘ओम शांति ओम’ वर्सेस ‘सांवरिया’
ओम शांति ओम में शाहरुख दिखे थे. इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. वहीं सांवरिया में रणबीर कपूर और सोनम कपूर नजर आए थे. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया था. फिल्म से रणबीर और सोनम बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस क्लैश में ओम शांति ओम ने बाजी मार ली थी. ओम शांति ओम ने 148.20 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था. सांवरिया ने 20.92 करोड़ का कलेक्शन किया था.

शाहरुख-सलमान से अजय-आमिर तक, जब दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर टकराए ये सुपरस्टार्स

‘गोलमाल रिटर्न्स’ वर्सेस ‘फैशन’ (2008)
गोलमाल रिटर्न्स में अजय देवगन, करीना कपूर, तुषार कपूर, अरशद वारसी जैसे स्टार्स थे. वहीं फैशन में कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं. गोलमाल रिटर्न्स ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी थी. फिल्म हिट रही थी. वहीं फैशन सेमी हिट रही. हालांकि, इस फिल्म के लिए कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा को नेशनल अवॉर्ड मिला था. गोलमाल रिटर्न्स ने 69 करोड़ का कलेक्शन किया था. फैशन ने 35.44 करोड़ का कलेक्शन किया था.

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ वर्सेस ‘गोलमाल अगेन’
सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर खान और जायरा वसीम नजर आए थे. वहीं गोलमाल अगेन में अजय देवगन दिखे थे. सीक्रेट सुपरस्टार ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 81.28 करोड़ का कलेक्शन किया. गोलमाल अगेन ने 205.69 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था.

‘सिंघम अगेन’ वर्सेस ‘भूल भुलैया 3’
ये दोनों फिल्में 2024 में रिलीज हुई थी. सिंघम अगेन में अजय देवगन लीड रोल में थे. फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था. वहीं भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन नजर आए थे. सिंघम अगेन ने 297.41 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं भूल भुलैया 3 ने 311.35 करोड़ का कलेक्शन किया था.



Source link

You may also like

Leave a Comment