Home Bigg Boss 20सलमान के सीने में दर्द नहीं, काजी तौकीर को सबक सिखाने के लिए किया नाटक, गलती हुई तो झटपट आया BB20 का नया प्रोमो – salman khan did not have chest pain drama was staged to teach qazi tauqeer a lesson makers shares new promo

सलमान के सीने में दर्द नहीं, काजी तौकीर को सबक सिखाने के लिए किया नाटक, गलती हुई तो झटपट आया BB20 का नया प्रोमो – salman khan did not have chest pain drama was staged to teach qazi tauqeer a lesson makers shares new promo

by BollywoodNewsAndMovie


नवभारतटाइम्स.कॉम

सलमान खन स-कुशल हैं। उनके सीने में कोई दर्द नहीं है। दरअसल, यह गलतफहमी ‘बिग बॉस ‘के मेकर्स की वजह से हुई है, ज‍िसके बाद एक नया प्रोमो देर रात जारी क‍िया गया। इसमें पता चलता है क‍ि यह नाटक काजी तौकीर को सबक स‍िखाने के ल‍िए रचा गया था। सलमान ने खुद इस पर माफी भी मांगी है।

salman khan insta story
सलमान के सीने में दर्द नहीं, काजी तौकीर को सबक सिखाने के लिए किया था नाटक, गलती हुई तो झटपट आया BB20 नया प्रोमो
‘बिग बॉस 20’ के शनिवार के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड ने आख‍िरी कुछ मिनटों ने फैंस को परेशान कर दिया। वहज यह कि स्‍टेज पर सलमान खान ने कई बार अपने ‘सीने में दर्द’ की श‍िकायत की। दो-तीन बार अपनी छाती पकड़ी। इस दौरान शो के अंदर कंटेस्‍टेंट्स से लेकर दुनियाभर में सुपरस्‍टार के फैंस तक बेचैन और परेशान हो गए। आख‍िर में उन्‍हें छाती पकड़े और फिर जमीन पर गिरते हुए दिखाया गया। यही नहीं, एपिसोड खत्‍म होने पर जो प्रोमो आया, उसमें भी सलमान को डॉक्‍टर बुलाने की मांग करते देख गया। जाहिर है, यह बहुत डरावना था। लेकिन बाद में सलमान ने सोशल मीडिया पर साफ किया कि यह सब एक मजाक था और काजी तौकीर को सबक सिखाना चाहते थे। लगे हाथ ‘बिग बॉस’ के मेकर्स को भी गलती का एहसास हुआ और उन्‍होंने भी झटपट रात 1:41 बजे एक नया प्रोमो जारी किया, जिसने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।

‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो वहीं से शुरू होता है, जहां पिछला खत्‍म हुआ था। सलमान खान सीने पर हाथ रखकर ऐसे नाटक करते हैं जैसे उन्‍हें दर्द हो रहा है। वह जमीन पर लेट जाते हैं और डॉक्‍टर बुलाते हैं। इधर, कंटेस्‍टेंट्स यह सब देखकर परेशान हो रहे हैं। लेकिन अगले ही पल सलमान लेटे-लेटे कहते हैं, ‘तौकीर, ये जो मैं कर रहा हूं इस वक्‍त वो आप करते हो… एंटरटेनमेंट के लिए।’ यह सुनते ही सबकी हंसी छूट जाती है।

सलमान ने काजी से कहा- एक्‍ट‍िंग कमाल है, लेकिन ये गलत चला गया

इसके बाद सलमान उठते हैं, अपनी टोपी पहनते हैं और कहते हैं, ‘एक्‍ट‍िंग के हिसाब ने तौकीर ने जो किया है, बड़ा कमाल किया है। लेकिन गलत चला गया ये।’ अब घर में हंसी का माहौल है। अरिश्‍फा कहती हैं, ‘सर, इनसे बड़ा एक्‍टर कोई हो ही नहीं सकता।’ इस पर सलमान हंसते हुए कहते हैं, ‘मैं भी कोई बुरा एक्‍टर नहीं हूं।’ सलमान की बात सुन आम्रपाली दुबे कहती हैं, ‘सर, आपने डरा दिया सर।’

सलमान ने एपिसोड के बाद इंस्‍टाग्राम पर दी सफाई, मांगी माफी

दरअसल, सलमान खान ने शनिवार का एपिसोड खत्‍म होने के बाद इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर जो पोस्‍ट किया था, उसमें उन्‍होंने मेकर्स की ओर से माफी भी मांगी थी। कहा कि प्रोमो जिस तरह जारी किया गया है, वह गलत मैसेज देता है। दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर अपना एक सीक्रेट गेम खेल रहे हैं। पहले ही दिन से लगातार देर रात ऐसे बर्ताव करने लगते हैं, जैसे उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्‍होंने यहां तक दावा किया था कि उन्हें ‘मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर’ है। एक बार तो उन्‍होंने मेडिकल इमरजेंसी जैसे हालात बना दिए, जिसके बाद बिग बॉस ने चेक-अप के लिए घर के अंदर मौजूद डॉक्टर के कमरे में बुलाया। अब सलमान ने उसी पर काजी का सबक सिखाने के लिए यह स्‍वांग रचा है।

salman khan insta story
सलमान खान की इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी

सलमान का रौद्र रूप, कटरीना की बॉडी शेमिंग करने वालों को लताड़ा

वैसे, ‘वीकेंड का वार’ का यह एपिसोड सलमान खान के रौद्र रूप के लिए चर्चा में है। उन्‍होंने स्‍काउट की क्‍लास लगाते हुए ट्रोलर्स को निशाने पर लिया और बिना नाम लिए, कटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर जमकर गरजे। भाईजान इस दौरान इस कदर भड़क गए कि उन्‍होंने अपनी टोपी, जैकेट, टीशर्ट और मेकअप सब उतार दिया और कहा, ‘करो… अब ट्रोल करो।’ सलमान ने कहा, ‘ये जो सोशल मीडिया पर जिसके जितने फॉलोअर्स हैं, उनसे उतने पैसे आते हैं न? यही है न सोशल मीडिया? पैसे ही मिलते हैं न, तो इसका मतलब है कि आप किसी को बुली करके पैसे कमा रहे हो। जिससे आपको पैसे मिल रहे हैं। आप किसी को भला-बुरा कह रहे हो, गंदा लिख रहे हो, उसकी जिस्म पर, उसके वजन पर, उसके खानदान पर, किसी की स्माइल पर, किसी के फ्लॉप पर, किसी के मां बनने पर। पतली लग रही है, मोटी हो गई है, बूढ़ा हो गया है।’

सलमान ने कहा- अगली बार जहां ऐसा हो, खींचकर चमाट मारो

सलमान खान ने ट्रोलर्स के साथ ही उन पपाराजी पर भी निशाना साधा जो एक्‍ट्रेसेस की गलत एंगल से तस्‍वीरें लेते हैं। कहा, ‘आप किन्हें ट्रोल करना चाहते हैं, जो प्रेग्नेंसी के बाद मां बनी हैं? जब वो वापस पिक्चर में आ जाएंगी तो फिट हो जाएंगी। वो अभी अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना चाह रही हैं। मुझे पता है कि कौन-कौन ट्रोल करता है मुझे। फैन क्लब हैं इतने सारे कि मुझे पता है कि कौन-कौन करता है, बोलने दो इनको। आपने ये ट्रेंड देखा है कि कैमरे यहां होते हैं और और पीछे का शॉर्ट मिल जाए, टांगों का शॉर्ट मिल जाए, लेकिन उनका क्या जिनको ये अच्छा नहीं लगता है। अभी हाल ही में मैंने देखा था महेश मांजरेकर की बेटी हैं और नेहा धूपिया, मेरी अपनी भांजी, वो चल रही हैं और पीछे से शॉर्ट्स और कैप्शन क्या आता है- पहचानो ये कौन है? मैं सारी लड़कियों से कहना चाहूंगा कि जहां ऐसा हुआ, खींचकर चमाट मारो, बोलना अपनी मां-बहनों का ये शॉर्ट ले ले।’