‘बिग बॉस 20’ में हाई-वोल्टेज ड्रामा पीक पर है. इसी बीच शो में हुई दो धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्रीज ने खेल का रोमांच दोगुना कर दिया है. इनमें से एक टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर मनीष गोयल हैं, जो कई पॉपुलर सीरियल्स में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुके हैं. तो आइए, मनीष के बारे में कुछ दिलचस्प और खास बातें जानते हैं.
सालों से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं मनीष
मनीष गोयल दशकों से टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. वो कई पॉपुलर टीवी शोज में नजर आ चुके हैं. मनीष ‘देवी’, ‘भाग्यलक्ष्मी’, ‘आयुष्मान भव’, ‘तंत्र’ और ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ जैसे शो का हिस्सा भी रहे हैं. इसके अलावा वो ‘भाभी’, ‘कहानी घर घर की’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए भी जाने जाते हैं.
हाल ही में, वो ‘अनुपमा’ में राघव सिंह के रूप में नजर आए थे. मनीष ने ‘हम फिर मिलें न मिलें’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. लेकिन उन्हें फिल्मों में ज्यादा सक्सेस नहीं मिली.
रियलिटी शो से गहरा नाता
लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि ‘बिग बॉस‘ मनीष का पहला रियलिटी शो नहीं है. वो अपनी पत्नी पूनम नरूला के साथ ‘नच बलिए’ के पहले सीजन में शामिल हुए थे. उनकी जोड़ी फाइनल तक पहुंची थी और रनर-अप रही थी. इसके अलावा वो ‘जरा नचके दिखा’, ‘से शवा शवा’ और ‘उस्तादों का उस्ताद’ में भी नजर आ चुके हैं.
बिग बॉस में मनीष ने एंट्री तो ले ली है, लेकिन अभी वो शो में कुछ कमाल करते नहीं दिखे हैं. सोमवार के एपिसोड में मनीष को सिर्फ कुछ सेकंड्स का ही स्क्रीन टाइम मिला. देखना दिलचस्प होगा कि वो आने वाले दिनों में शो में कुछ कमाल कर पाते हैं या नहीं.
—- समाप्त —-