अभिषेक सिंह | सीतापुर23 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सीतापुर में सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून सड़क पर हादसे का खतरा बढ़ा रहा है। रविवार शाम शहर की व्यस्त सड़क पर चलती बाइक से स्टंट करती एक युवती का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवती बाइक पर बैठकर दोनों हाथ छोड़कर स्टंट करती नजर आ रही है। इस दौरान जरा सी चूक उसकी जान के साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों को भी खतरे में डाल सकती थी।
वायरल वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र में आंख अस्पताल से एसपी आवास की ओर जाने वाले मार्ग का बताया जा रहा है। वीडियो में युवती की पहचान शिवानी पांडे के रूप में बताई गई है। वह अपने दोस्त की बाइक पर बैठकर रील बनवाती दिखाई दे रही है। मामला सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने संज्ञान लिया है।
युवती बाइक पर बैठकर दोनों हाथ छोड़कर स्टंट करती नजर आ रही है।
चलती बाइक पर दोनों हाथ छोड़कर स्टंट
वीडियो में युवती चलती बाइक पर दोनों हाथ छोड़कर स्टंट करती नजर आ रही है। शहर की व्यस्त सड़क पर इस तरह की लापरवाही से हादसा हो सकता था। बाइक का संतुलन बिगड़ने पर युवती के साथ दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।
जानकारी के मुताबिक, युवती अपने दोस्त की बाइक पर बैठकर वीडियो बनवा रही थी। इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। लाइक्स और व्यूज पाने के लिए सड़क पर इस तरह के जोखिम भरे स्टंट करना यातायात नियमों का उल्लंघन है।
वीडियो में युवती चलती बाइक पर दोनों हाथ छोड़कर स्टंट करती नजर आ रही है।
बाइक नंबर से मालिक तक पहुंचेगी पुलिस
वायरल वीडियो में बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 34 बीडब्ल्यू 5390 दिखाई दे रहा है। यातायात पुलिस इसी नंबर के आधार पर बाइक के स्वामी तक पहुंचने का प्रयास करेगी। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
यातायात निरीक्षक यज्ञपाल ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद यह स्पष्ट होगा कि यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में किसके खिलाफ क्या कदम उठाए जाएंगे।