सलमान खान ने BB20 को बोरिंग बताने वालों को लिया आड़े हाथों, वीकेंड के वार में आम्रपाली दुबे से पूछा ट्रिकी सवाल


नई दिल्ली.  ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत से शो के इस सीजन को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स का एक सेक्शन है जिनका कहना है कि बिग बॉस 20 पहले के मुताबिक बोरिंग हो गया है. अब शो में पहले वाली बात नहीं रही है. लोगों का कहना है कि इस बार के कंटेस्टेंट्स काफी बोरिंग हैं. सलमान खान को भी काफी ट्रोल किया जा रहा है. अब एक्टर ने वीकेंड का वार में इन ट्रोल्स को जवाब दिया. वो सोशल मीडिया पर होने वाली चर्चाओं पर अपना रिएक्शन देते हुए कहते हैं कि उन्हें इस बार के कंटेस्टेंट्स से काफी उम्मीदें हैं कि वो उनका नाम रोशन करेंगे.

सलमान खान ने बिग बॉस 20 को बोरिंग कहने वालों को जवाब दिया.

सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ में पॉपुलर कंटेस्टेंट आम्रपाली दुबे से ट्रिकी सवाल भी किया. सलमान ने आम्रपाली से पूछा कि क्या उन्हें बिग बॉस के घर में किसी चीज की कमी महसूस हुई, तो आम्रपाली ने साफ इनकार कर दिया. इस पर तंज कसते हुए सलमान बोले कि मेकर्स ने तो बहुत चुन-चुनकर कंटेस्टेंट्स भेजे हैं.

सलमान खान ने ट्रोल्स को दिया जवाब

सलमान खान कहते हैं, ‘हर बार वो लोग बहुत चुन-चुनकर लोग लाते हैं लेकिन फिर भी कभी-कभी चयन में थोड़ी कमी रह जाती है. लेकिन जब कोई कहता है कि घर में कोई कमी नहीं है, तो ऐसा लगता है जैसे घर के अंदर एक-दो ‘कमीने’ तो जरूर मौजूद होंगे’.

सलमान खान ने कसा तंज

सलमान खान  ने सभी सदस्यों पर कटाक्ष करते हुए आगे कहा कि आप जैसे कंटेस्टेंट्स के साथ शो करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. आपकी बदतमीजियों, नियमों को तोड़ने की आदत, टास्क, भावनाओं और जिस तरह हम आपकी गालियों को एडिट करते हैं, इन सबकी वजह से आप एक दिन मेरा नाम ज़रूर रोशन करोगे.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 WKV: काऊ बॉय हैट में सलमान खान की फोटोज देख नॉस्टेल्जिया में गए फैंस, याद आई 16 साल पुरानी फिल्म

विज्ञापन

बिग बॉस 20 में भोजपुरी इंडस्ट्री, टीवी जगत और सोशल मीडिया की कई नामी हस्तियां शामिल हुई हैं. माही विज, ईशा रिखी, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, अरिशफा खान, कनिका मान, गुल्लू, उदिति सिंह समेत कई सितारे हैं.



Source link

Related posts

बिग बॉस 20:काजी तौकीर के अंदाज पर सलमान खान फिदा, आम्रपाली और माही विज के बीच हुई गरमा-गरम बहस – Bigg Boss 20: Argument Between Mahhi Vij And Aamrapali Dubey Salman Khan Praises Qazi Touqeer

Aamrapali Dubey Bigg Boss 20: बिना दिखावे के बना रहीं अपनी जगह, बेबाक अंदाज ने खींचा ध्यान

अरिजीत सिंह के बाद हिना खान हुईं काजी तौकीर की फैन, लिखा खास पोस्ट पोस्ट बोलीं- कश्मीर का नाम रौशन करो