वैसे तो बॉलीवुड और टीवी की कई बड़ी हसीनाएं सलमान खान पर अपनी जान छिड़कती है लेकिन अब अरिश्फा खान ने भी सलमान खान के लिए अपना प्यार जाहिर कर दिया है। वीकेंड का पार पर अरिश्फा खान ने कहा कि सलमान खान उनके बचपन के क्रश है। वो उस वक्त सलमान से शादी करना चाहती थीं। अरिश्फा की ये बातें सुनकर सलमान खान भी शर्मा गए। अरिश्फा ने सलमान खान से कहा कि वो उनके साथ काम करना चाहती हैं। इसपर सलमान खान ने कहा कि वो जरूर उनके साथ आगे काम करेंगे। सोशल मीडिया पर सलमान खान और अरिश्फा खान के बारे में लोग जमकर बातें कर रहे हैं।