सितंबर महीना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से अच्छा रहा. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से लेकर ‘मंदादी’ तक ने अच्छा परफॉर्म किया. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सितंबर महीने में किन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया. नजर डालते हैं सितंबर महीने की टॉप 5 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों पर.
‘मिर्जापुर: द मूवी’
फिल्म ने 273 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हुई थी. इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 17 मिनट है. फिल्म का जॉनर गैंगस्टर और थ्रिलर है. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया और AA Films ने फिल्म को डिस्ट्रिब्यूट किया. फिल्म में सोनल चौहान, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, रवि किशन, जीतेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर, पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स नजर आए.
‘द पैराडाइज’
फिल्म ने 142 करोड़ का बिजनेस किया. ये फिल्म 24 सितंबर को रिलीज हुई. फिल्म का जॉनर एडवेंचर और थ्रिलर है. फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में नानी, राघव जुयाल, कायादु लोहार,सोनाली कुलकर्णी जैसे स्टार्स दिखे.
‘मंदादी’
इस फिल्म ने 122 करोड़ कमाए थे. इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया. ये स्पोर्शन एक्शन ड्रामा है. फिल्म में सूरी लीड रोल में हैं. वहीं सुहास, महिमा नाम्बियार, सत्यराज जैसे स्टार्स दिखे.
‘प्रेमदा ओराली’
फिल्म ने 115 करोड़ की कमाई की. ये कन्नड़ फिल्म है. एक म्यूजिकल रोमांटिक फैमिली ड्रामा है.फिल्म को मनोज कुमार ने लिखा है. वो ही फिल्म के डायरेक्टर हैं. फिल्म में श्री राम, रंगायना रघु, थपस्विनी, रमिका शिवू जैसे स्टार्स दिखे.
‘द वन’
इस फिल्म ने 82 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के राइटर अरुणाभ कुमार हैं. इस फिल्म को एकता कपूर, शोभा कपूर, अरुणाभ कुमार, नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 17 मिनट है.
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी और मनीष पॉल जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म को काफी पसंद किया गया. इस फिल्म में बिहार का महापर्व छठ पूजा भी दिखाई गई.
